{"_id":"c66faa0168b2c8badd9ff1cd2c337a45","slug":"six-remains-disappeared-only-seven-councillors-take-oath-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांवटा नप के सात पार्षदों ने ली शपथ ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांवटा नप के सात पार्षदों ने ली शपथ
ब्यूरो, अमर उजाला/ पांवटा साहिब (सिरमौर)
Updated Mon, 18 Jan 2016 06:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांवटा नगर परिषद के 13 में से महज सात नवनिर्वाचित पार्षदों ने सोमवार को पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। इस दौरान भाजपा समर्थित छह पार्षदों और एक निर्दलीय पार्षद नवीन शर्मा समेत महज सात पार्षदों ने शपथ ली। एसडीएम पांवटा एचएस राणा ने इन पार्षदों को शपथ दिलाई।
विज्ञापन
हालांकि, नगर परिषद के छह नवनिर्वाचित पार्षदों ने शपथ समारोह कार्यक्रम में भाग नहीं लिया। इसके चलते कोरम पूरा नहीं हो पाया और नप अध्यक्ष पद का फैसला नहीं हो सका। पांवटा नगर परिषद प्रांगण में सोमवार को शपथ समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया। दोपहर को नवनिर्वाचित पार्षदों में से निवर्तमान अध्यक्ष एवं वार्ड-8 से चयनित पार्षद संजय सिंघल, वार्ड-1 के पार्षद पवन कुमार जस्सल, वार्ड-2 की पार्षद अनीता देवी, वार्ड-9 से पार्षद नवीन शर्मा, वार्ड-11 से पार्षद कृष्णा देवी, वार्ड-12 के पार्षद जसमेर सिंह और वार्ड-13 की पार्षद सीमा देवी ने पद की शपथ ली।
विज्ञापन
नवनिर्वाचित पांच कांग्रेस समर्थित पार्षद हरविंद्र कौर, भावना चानना, इंद्रप्रीत कौर, धनवीर कपूर, राजेंद्र सिंह और एक निर्दलीय महिला पार्षद रेनू डोगरी ने शपथ समारोह में भाग नहीं लिया। इससे कोरम के लिए जरूरी पार्षदों की संख्या पूरा नहीं हो सकी।
विज्ञापन
सोमवार को कोरम न होने पर नप अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद का चयन नहीं हो सका। आगामी बैठक में ही बहुमत साबित करने पर अध्यक्ष-उपाध्यक्ष का फैसला हो सकेगा। एसडीएम पांवटा ने सोमवार को शपथ लेने वाले सभी सात चयनित पार्षदों को इमानदारी से कार्य करने की शपथ दिलाई।
इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष पांवटा देवेंद्र चौधरी, पूर्व अध्यक्ष मदन मोहन शर्मा, पूर्व मंडी समिति अध्यक्ष संजय कौशल, पूर्व नप कमेटी अध्यक्ष नरेश खापड़ा, डॉ. प्रेम गुप्ता, अमरकोट के प्रधान राकेश महरालू, अनिल शर्मा, शिवानी वर्मा, कमलजीत कौर, हेमा शर्मा, दिनेश ठाकुर, भारत भूषण गोयल, शशी धीमान, राम प्रसाद, अरविंद गुप्ता, बबलू गुप्ता, मंजू, प्रदीप दीक्षित, परवेज इकबाल, मधुकर शर्मा, अच्छर सिंह और राजेश गुप्ता मौजूद रहे।