{"_id":"6ac250a99edd108e8e0d9efe","slug":"sirmaurs-karishma-shines-in-the-all-india-merit-list-nahan-news-c-177-1-nhn1002-190692-2026-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: अखिल भारतीय मेरिट सूची में चमकीं सिरमौर की करिश्मा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: अखिल भारतीय मेरिट सूची में चमकीं सिरमौर की करिश्मा
विज्ञापन
राजनीति विज्ञान में हिमाचल की इकलौती छात्रा का चयन
तीन लाख रुपये की छात्रवृत्ति मिली
संवाद न्यूज एजेंसी
ददाहू (सिरमौर)। रेणुकाजी की करिश्मा कुमारी ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय की एमए राजनीति विज्ञान की छात्रा करिश्मा का भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय और विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) की नेशनल स्कॉलरशिप फॉर पोस्ट ग्रेजुएट स्टडीज की अखिल भारतीय मेरिट सूची में चयन हुआ है।
कला वर्ग के देशभर के शीर्ष 5 हजार विद्यार्थियों में स्थान बनाने के साथ वह राजनीति विज्ञान विषय में हिमाचल से चयनित इकलौती छात्रा हैं। यूजीसी के आंकड़ों के अनुसार हिमाचल से विभिन्न विषयों में 28 विद्यार्थियों का चयन हुआ है। इनमें अंग्रेजी और हिंदी के छह-छह, इतिहास के पांच तथा अर्थशास्त्र के चार विद्यार्थी शामिल हैं। राजनीति विज्ञान में प्रदेश से केवल करिश्मा का चयन हुआ है। उनका चयन स्नातक में प्राप्त अंकों के आधार पर सीधे मेरिट से हुआ है। करिश्मा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय के श्रीनगर कैंपस में नियमित रूप से एमए राजनीति विज्ञान कर चुकी हैं।
राष्ट्रीय छात्रवृत्ति के तहत करिश्मा को प्रतिमाह 15 हजार रुपये की दर से शैक्षणिक वर्ष में 10 माह की सहायता मिली। इस तरह उन्हें कुल तीन लाख रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की गई, जो पीएफएमएस के माध्यम से सीधे बैंक खाते में भेजी गई। विश्वविद्यालय प्रशासन और राजनीति विज्ञान विभाग ने करिश्मा, उनके पिता जगपाल सिंह और परिवार को उपलब्धि पर बधाई दी है। विभाग ने उम्मीद जताई कि करिश्मा भविष्य में शोध के क्षेत्र में भी उल्लेखनीय कार्य करेंगी।