{"_id":"64049d8f31149b1b11064636","slug":"sirmaur-police-arrested-one-drugs-taskar-with-samaik-and-case-nahan-news-c-19-1-80238-2023-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: अंतरराज्यीय नशा तस्कर से 50 ग्राम स्मैक व 10.86 लाख बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: अंतरराज्यीय नशा तस्कर से 50 ग्राम स्मैक व 10.86 लाख बरामद
विज्ञापन
माजरा थाना पुलिस द्वारा अंतरराज्यीय नशा तस्कर बरामद की स्मैक और नकदी। संवाद
सचित्र 28
अंतरराज्यीय नशा तस्कर से 50 ग्राम स्मैक और 10.86 लाख बरामद
हरियाणा-हिमाचल क्षेत्र में खूब फल फूल रहा था नशे का कारोबार
जिला एसआईयू टीम के सर्विलांस पर था अंतरराज्यीय नशा तस्कर
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब(सिरमौर) सिरमौर पुलिस की एसआईयू टीम ने अंतरराज्यीय नशा तस्कर को दबोचने में सफलता प्राप्त की है। आरोपी से 50 ग्राम स्मैक के साथ 10.86 लाख नकद राशि भी बरामद की गई है। आरोपी हिमाचल और हरियाणा क्षेत्र में नशे की आपूर्ति करता था। आरोपी एक माह से सिरमौर एसआईयू टीम की निगरानी(सर्विलांस) में था। माजरा पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार जिला एसआईयू टीम और माजरा थाना पुलिस ने पुख्ता सूचना एकत्रित की। इसके बाद आरोपी दीन मोहम्मद (35) पुत्र गुलाम दीन के आवास पर छापेमारी की। आरोपी के कमरे की तलाशी के दौरान 50 ग्राम स्मैक बरामद की गई। इसके साथ ही पुलिस टीम ने कमरे से 10,86,900 नकदी राशि भी बरामद कर कब्जे में ले ली है।
बताया जा रहा है कि आरोपी के खिलाफ गत माह हरियाणा राज्य के लोगों ने भी स्थानीय पुलिस से मिल कर कार्रवाई की गुहार लगाई थी क्योंकि नशा तस्कर का साथ लगते हरियाणा के जिला यमुनानगर में भी अवैध नशे का कारोबार फल फूल रहा था। इसके बाद जिला एसआईयू व माजरा थाना पुलिस ने एक माह से चौकसी के साथ आरोपी की निगरानी और तेज कर दी थी।
विज्ञापन
डीएसपी पांवटा साहिब रमाकांत ठाकुर ने पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि अंतरराज्यीय नशा तस्कर को स्मैक और नकदी समेत गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी के खिलाफ माजरा थाना पुलिस गहनता से जांच कर रही है। शुरुआती जांच में पता चला है कि आरोपी पड़ोसी राज्य हरियाणा और हिमाचल में नशा तस्करी करता था।
-- -- सुरेश/चंद्र