फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   sirmaur news vote counting will be arrange in 16 tables in every center in sirmaur

Sirmour News: प्रत्येक केंद्र पर 16 टेबलों पर होगी मतगणना, पोस्टल बैलेट की अलग से गिनती

Tue, 29 Nov 2022 11:09 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 29 Nov 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
sirmaur news vote counting will be arrange in 16 tables in every center in sirmaur
नाहन (सिरमौर)। आठ दिसंबर को होने वाली मतगणना सिरमौर में पांच स्थानों पर होगी। प्रत्येक मतगणना केंद्र में 14 टेबलों पर ईवीएम के मतों की काउंटिंग होंगी। केंद्र में संबंधित रिटर्निंग अधिकारी के लिए भी अलग से टेबल लगाया जाएगा। इस टेबल पर पोस्टल बैलेट की गिनती होगी। इसके साथ-साथ रिटर्निंग अधिकारी के टेबल के साथ एक अन्य और टेबल होगा जहां पर सर्विस वोटरों की गिनती की जाएगी। प्रत्येक मतगणना केंद्र में कुल 16 टेबलों पर मतगणना होगी।
विज्ञापन

दरअसल, नाहन विस क्षेत्र में डिग्री कॉलेज नाहन, पच्छाद में मॉडल डिग्री कॉलेज, पांवटा साहिब में तारूवाला स्कूल, रेणुका जी में डिग्री कॉलेज संगड़ाह व शिलाई में भी डिग्री कॉलेज में मतगणना केंद्र बनाए गए हैं। जिले में इन पांच केंद्रों पर होने वाली मतों की गिनती के लिए करीब 400 कर्मचारी अपनी सेवाएं देंगे। प्रत्येक टेबल पर 3 कर्मचारियों के तौर पर माइक्रो ऑब्जर्वर, काउंटिंग सुपरवाइजर और काउंटिंग असिस्टेंट तैनात होंगे।
विज्ञापन

इसके अलावा ईवीएम के इंजीनियर सहित केंद्र में अन्य व्यवस्थाओं के लिए भी कर्मचारी शामिल रहेंगे। मतगणना प्रक्रिया पूरी तरह से शांतिपूर्ण व पारदर्शी तरीके से संपन्न हों, इसके मद्देनजर सुरक्षा के लिए भी पुख्ता इंतजाम रहेंगे। प्रत्येक केंद्र की सुरक्षा तीन सुरक्षा घेरों में पैरामिलिट्री व पुलिस जवानों के जिम्मे रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलेभर में मतगणना सुबह 8:00 बजे शुरू होगी और तब तक जारी रहेगी, जब तक यह कार्य समाप्त न हो जाए। मतगणना केंद्र में केवल अधिकृत लोग ही प्रवेश कर सकेंगे। लोगों की सुविधा के लिए केंद्र से 100 मीटर की दूरी पर लाउड स्पीकर व माइक के माध्यम से मतगणना के रूझानों की जानकारी दी जाएगी।
प्रत्याशियों के संबंधित काउंटिंग एजेंट भी केंद्र में प्रवेश करने के बाद तब तक बाहर नहीं आ सकेंगे, जब तक मतगणना प्रक्रिया संपन्न नहीं हो जाती। साथ ही इन्हें जिस टेबल पर बिठाया जाएगा, वह उसी टेबल पर बैठ सकते हैं। दाएं-बाएं किसी अन्य टेबल पर जाने की अनुमति नहीं होगी। यदि एजेंट ऐसा करेगा तो यह चुनाव आयोग के नियमों के विपरीत होगा और उसे रिटर्निंग अधिकारी के माध्यम से मतगणना केंद्र से बाहर भी निकाला जा सकता है।
...
चुनाव आयोग के दिशा निर्देशानुसार सारी व्यवस्थाएं : गौतम
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त सिरमौर रामकुमार गौतम ने बताया कि 8 दिसंबर को होने वाली मतगणना प्रक्रिया के लिए जिले के पांचों मतगणना केंद्रों पर चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशों के मुताबिक ही सारी व्यवस्थाएं की जा रही हैं।

मतगणना को पारदर्शिता बनाए रखने के लिए हर संभव उचित कदम उठाए गए हैं। थ्री लेयर में सुरक्षा व्यवस्था भी पुख्ता रहेगी। उन्होंने राजनीतिक दलों के प्रत्याशियों से आग्रह करते हुए कहा कि वह अपने काउंटिंग एजेंट की तैनाती समय रहते रिटर्निंग अधिकारी से करवा लें ताकि मतगणना के दिन किसी भी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।
......
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed