{"_id":"632e003f5f9b4d79c625e631","slug":"sirmaur-news-23-roads-were-closed-in-sirmaur-due-to-rain-nahan-news-sml4227080125","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले की 23 सड़कों पर थमे वाहनों के पहिये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले की 23 सड़कों पर थमे वाहनों के पहिये
विज्ञापन
सोलन-मीनस मार्ग पर हुआ भूस्खलन। इस सड़क पर बड़े वाहनों की आवाजाही बंद हो गई है। संवाद
- फोटो : NAHAN
नाहन (सिरमौर)। जनपद सिरमौर में पिछले तीन दिन से जारी बारिश के चलते जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है। शुक्रवार को जिले में 23 सड़कें आवाजाही के लिए बंद रहीं। इससे लोक निर्माण विभाग को 78.98 लाख रुपये की चपत लगी। हालांकि, देर शाम तक 14 सड़कों को आवाजाही के लिए खोल दिया गया। कई सड़कें भारी भूस्खलन से बार-बार बंद हो रही हैं। लोक निर्माण विभाग शेष नौ सड़कों को बहाल करने में जुटा है।
दिक्कत ये भी है कि बारिश थमने का नाम नहीं ले रही है। मलबा हटाने के बाद सड़कें दोबारा बंद रही हैं। इससे लोक निर्माण विभाग की मुश्किलें भी बढ़ने लगी हैं। जिले के गुजरने वाले एनएच पर भी पत्थर और चट्टानें गिरने का सिलसिला जारी है।
शुक्रवार को विभाग के नाहन मंडल में भेड़ाघाट-गौंत सड़क बंद रही। राजगढ़ मंडल में पीएनवाईके और हलोनी पुल-दाहन सड़क घंटों बंद रही। इसके अलावा संगड़ाह मंडल में पालर-पीड़ियाधार, बांदल सुराख व बालर भजौना मार्ग भूस्खलन के चलते आवाजाही के लिए बंद रहे।
विज्ञापन
शिलाई मंडल में सबसे ज्यादा सड़कें बंद रहीं, जिसमें मानल-कोड़गा, सोलन-मीनस, एलपीआरआर, रास्त मानल, भूड़ क्यारी, नैनीधार-सखौली, रेणुकाजी-सतौन, मानल-कांटी मश्वा, चांदनी-कठवार, बेला-सियासु, बाग हाबड़ा, नया कांडी, संपर्क सड़क उत्तरी, बांबल, पाब पर भारी मलबा व भूस्खलन से लोगों को संपर्क दूसरे क्षेत्रों से कटा रहा। इसके अलावा सराहां मंडल में एमडीएन सड़क बारिश से बंद रही।
......
शिलाई को शिमला से जोड़ने वाला मुख्य राज्य राजमार्ग अवरुद्ध
रोनहाट। शिलाई विधानसभा क्षेत्र को प्रदेश की राजधानी शिमला से जोड़ने वाला मुख्य राज्य राजमार्ग रोनहाट के समीप यातायात की आवाजाही के लिए अवरुद्ध हो गया है। इसके चलते वाहन चालकों और यात्रियों को वाया रोहाणा-सैंजखड्ड वैकल्पिक मार्ग से होकर करीब 20 किलोमीटर का अतिरिक्त सफर तय करके अपने गंतव्य तक पहुंचने में दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार रात सड़क का आधा हिस्सा भूस्खलन के कारण धंसकर गिर गया। स्थिति ये है कि इस सड़क पर एक तरफ गहरी खाई तो दूसरी तरफ ऊंचा मजबूत पहाड़ है। ऐसे में पहाड़ी को काटकर या खाई की तरफ से डंगा लगाकर ही सड़क पर यातायात को बहाल किया जा सकता है।
उधर, कनिष्ठ अभियंता लाल सिंह चौहान ने बताया कि सोलन-मीनस राज्य राजमार्ग पर छोटे वाहनों की आवाजाही शुरू करवा दी है। बड़े वाहनों के लिए सड़क को बहाल करने में दो हफ्ते का वक्त लग सकता है।
.......
सड़क धंसने से 81 किमी का अतिरिक्त सफर
हरिपुरधार। बारिश के कारण पीड़ियाधार-संगडाह सड़क डेबरघाट के समीप काफी धंस गई है। इससे यातायात पूरी तरह ठप हो गया है। सड़क के बंद होने से नौहराधार क्षेत्र की लगभग 15 पंचायतों के लोगों को जिला मुख्यालय नाहन व तहसील मुख्यालय संगड़ाह जाने के लिए वाया हरिपुरधार 81 किलोमीटर लंबा अतिरिक्त सफर करना पड़ रहा है।
अधिशासी अभियंता संगड़ाह आरके शर्मा ने बताया कि जेसीबी को मार्ग खोलने के लिए भेज दिया है। सड़क खोलने के लिए पीछे से करीब एक मीटर कटिंग करना जरूरी है लेकिन निजी जमीन के चलते मालिक कटिंग नहीं करने दे रहे हैं। पंचायत प्रधान के माध्यम से जमीन मालिक को मनाने के प्रयास किए जा रहे हैं।

पीड़ियाधार-संगड़ाह सड़क पर डेबरघाट के समीप भूस्खलन से बंद हुआ मार्ग। संवाद- फोटो : NAHAN

रोनहाट के अंबोटा के समीप बारिश से क्षतिग्रस्त हुआ सोलन-मीनस राज्य राजमार्ग। संवाद- फोटो : NAHAN