फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   sirgul maharaj jatar went to chuddhaar

Sirmour News: चूड़धार के लिए रवाना हुई शिरगुल महाराज की जातर

Sat, 22 Jun 2024 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jun 2024 11:58 PM IST
विज्ञापन
sirgul maharaj jatar went to chuddhaar
शाया मंदिर से निकलती जातर, पीठ में शिरगुल देव। संवाद
सचित्र--
विज्ञापन

चूड़धार के लिए रवाना हुई शिरगुल महाराज की जातर
सिरमौर और सोलन के आराध्य देव की जातर 24 जून को वापस पहुंचेगी मंदिर
संवाद न्यूज एजेंसी
राजगढ़ (सिरमौर)। जिला सिरमौर और शिमला के लोगों के आराध्य देव शिरगुल महाराज की जातर शनिवार को उनकी जन्मस्थली स्थित शाया मंदिर से चूड़धार को रवाना हुई। यह देवता स्नान यात्रा जिसे स्थानीय भाषा में जातर कहा जाता है 24 जून को वापस मंदिर पहुंचेगी।
देवता के मुख्य पुजारी पृथ्वीराज ठाकुर ने बताया कि प्राचीन परंपरा के अनुसार हर तीसरे वर्ष यह जातर शाया से देव स्नान के लिए चूड़धार जाती है।
इस जातर यानि देव यात्रा में देवता के पुजारी, देवे, घणिते, कार कारिंदे, शावगी और नौतबीन के लोग शामिल होते हैं। यह जातर पारंपरिक रूप से गाजे बाजे के साथ जाती है। प्रात: शिरगुल महाराज की पारंपरिक पूजा के बाद देवता के गुर अथवा घणिता के माध्यम से देव वाणी पूछ कर देव स्नान यात्रा की अनुमति मांगी गई। उसके बाद यह देव स्नान यात्रा प्रारंभ हुई।
विज्ञापन

यह देव यात्रा तीन दिनों में लौटेगी। यह देव यात्रा किसी भी मंदिर में रात्रि विश्राम नहीं करेगी और खुले आसमान के नीचे घने जंगलों में रात्रि विश्राम होगा। प्राचीन परंपरा के अनुसार शाया से निकलकर यह जातर बांगा पानी नामक स्थान पर खुले आसमान के नीचे विश्राम करेगी। वहां सभी यात्रियों का रात्रि भोजन भी खुले आसमान के नीचे ही होगा। रविवार को शिरगुल महाराज को चूड़धार पहुंचकर वहां देव स्नान होगा। उस रात उनका रात्रि विश्राम पिछले मोड़ पर होगा। सोमवार को शिरगुल महाराज अपने जन्मस्थान शाया वापस पहुंचेंगे और अपने मूल सिंहासन पर विराजमान होंगे। इस देव यात्रा में शिरगुल महाराज को पालकी में नहीं, बल्कि उनके मुख्य कारदार की पीठ पर बिठाकर ले जाया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed