फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   shortages of teachers in dang rohana school

Sirmour News: दिन के 6 पीरियड पढ़ाने की डयूटी, 35 पीरियड का करना पड़ रहा संचालन

Sun, 29 Oct 2023 11:32 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 29 Oct 2023 11:32 PM IST
विज्ञापन
shortages of teachers in dang rohana school
ढांग रोहाणा स्कूल में एक कक्ष में बैठकर पढ़ाई करते तीन कक्षा के विद्यार्थी। संवाद
सचित्र---
विज्ञापन

ढांग रोहाणा स्कूल दो शिक्षकों के भरोसे

दिन के 6 पीरियड पढ़ाने की ड्यूटी, 35 पीरियड का कर रहे संचालन

नियमित शिक्षकों के तबादले के बाद दो एसएमसी शिक्षक चला रहे स्कूल

ढांग रोहाणा पाठशाला में एक साथ संचालित करनी पड़ रही दो-दो कक्षाएं

संवाद न्यूज एजेंसी
सतौन (सिरमौर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ढांग रोहाणा दो एसएमसी शिक्षकों के भरोसे चल रही है। इस स्कूल में कार्यरत सभी नियमित अध्यापकों का एक-एक करके तबादला हो चुका है। आठ महीने से ये स्कूल अब दो महिला शिक्षकों के सहारे चल रहा है।

आसानी से समझा जा सकता है कि यहां दाखिला ले चुके 81 बच्चों को कैसी पढ़ाई नसीब हो रही होगी और मामूली वेतन में कार्य कर रहे एसएमसी शिक्षकों को किस तरह मानसिक तनाव से गुजरना पड़ रहा होगा।
विज्ञापन


स्कूल में पढ़ाई की बात करें तो हिंदी व अंग्रेजी की ग्रामर पढ़ाने के लिए यहां तीन-तीन कक्षाओं का संचालन एक साथ करना पड़ रहा है। स्कूल में एसएमसी पर तैनात दो टीजीटी अध्यापिकाओं को रोजाना सात विषयों के 35 पीरियड लेने पड़ रहे हैं। नियमानुसार एसएमसी अध्यापकों की डयूटी रोज के 6 पीरियड पढ़ाने की है लेकिन इनको छठी से दसवीं तक के सभी नौ विषयों की पढ़ाई बच्चों को करवानी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सनद् रहे कि पूर्व सरकार ने इस स्कूल को उच्च पाठशाला से स्तरोन्नत करके वरिष्ठ स्कूल का दर्जा दे दिया है लेकिन यहां शिक्षक न होने के कारण जमा एक और जमा दो के सभी बच्चे पलायन कर चुके हैं।


पिछले आठ महीने से पहले यहां से शास्त्री, कला अध्यापक, भाषा अध्यापक, टीजीटी आर्ट्स, शारीरिक अध्यापक तबादला कर जा चुके हैं। अब यहां दो एसएमसी अध्यापिकाएं ही शेष हैं, जो किसी तरह सभी कक्षाओं का संचालन कर रही हैं। इसके अलावा स्कूल का पत्राचार और कार्यालय के सभी प्रकार के कार्यों का भार भी इनके ही कंधों पर है।

उच्च शिक्षा उपनिदेशक कर्मचंद धीमान ने बताया कि स्कूल में रिक्त पड़े पदों की सूची उच्चाधिकारियों को भेजी जा चुकी है।

---संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed