{"_id":"662f91095ad208ce5c06bf27","slug":"shops-not-open-proper-in-nahan-nahan-news-c-177-1-ssml1028-123382-2024-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: नाहन में शॉप एक्ट का उल्लंघन, सोमवार को भी खुल रहीं दुकानें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: नाहन में शॉप एक्ट का उल्लंघन, सोमवार को भी खुल रहीं दुकानें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सचित्र--
नाहन में शॉप एक्ट का उल्लंघन, सोमवार को भी खुल रहीं दुकानें
दुकानें खुलने और बंद होने के समय का भी नहीं हो रहा पालन
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। नाहन शहर में शॉप एक्ट का खुलेआम उल्लंघन किया जा रहा है। सेामवार को यहां बाजार बंद रखने के निर्देश हैं। कुछ जरूरी सामान से जुड़ी दुकानों को छोड़कर सभी दुकानें बंद रहनी आवश्यक हैं। बावजूद इसके कुछ दुकानदार सोमवार को भी दुकानें खोल रहे हैं।
विभागीय अधिकारी कार्रवाई जरूर करते हैं लेकिन नियमित जांच के अभाव मेें दुकानदारों के हौसले बुलंद हैं। कई दुकानदार तो इस कदर शातिर हैं कि वह दिन में तो दुकानें बंद रखते हैं लेकिन सुबह और शाम के समय दुकानें खोलकर बैठ जाते हैं। ऐसे में दुकानदार लगातार सोमवार को दुकानें खोल रहे हैं।
बता दें कि शॉप एक्ट में बाजार बंद रहने के समय कुछ आवश्यक सामान से जुड़ी दुकानों को ही खुला रखने की छूट दी गई है। इनमें दूध, सब्जी, मेडिकल स्टोर जैसी दुकानें शामिल हैं। इसके अलावा किसी अन्य दुकान को खोलने की इजाजत नहीं है। इसके बावजूद शहर के नया बाजार, गुन्नुघाट, बड़ा चौक, हिंदू आश्रम जैसे इलाकों में सोमवार को भी राशन, कॉस्मेटिक, फुटवेयर, गारमेंट्स, इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकानें सरेआम खुली देखी जा सकती हैं। सबसे जयादा बुरा हाल नया बाजार क्षेत्र का है, यहां रसूख वाले कई दुकानदार लगातार दुकानें खोल रहें हैं। शहर ही नहीं जिले के दूसरे कस्बों में भी यही हालत है। यही नहीं सामान्य दिनों में अधिकतर दुकानें ऐसी हैं जो नियमों के मुताबिक खुल और बंद नहीं हो रही है। दुकानदार दुकानें खोलने और बंद करने के नियमों का भी पालन नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन
-- बाक्स
रेहड़ी-फड़ी की आड़ में खुल रही दुकानें
नगर परिषद और जिला प्रशासन ने शहर के बड़ा चौक में सोमवार के दिन रेहड़ी-फड़ी वालों को दुकानें लगाने की इजाजत दी है। यहां कुछ दुकानदार इनकी आड़ में अपनी दुकानों के आधे शटर खोलकर बैठे रहते हैं। कुछ दुकानदार ऐसे भी हैं जो सोमवार को दुकान खुली पकड़े जाने पर सफाई करने का बहाना बना देते हैं। यह भी शॉप एक्ट का उल्लंघन है।
-- बाक्स
अधिकारी समय-समय पर करते हैं दुकानों का निरीक्षण : नेगी
श्रम निरीक्षक नाहन विवेक नेगी ने बताया कि विभागीय अधिकारी समय-समय पर दुकानों का निरीक्षण करते हैं। जो दुकानें खुली मिलती है उन पर कार्रवाई की जाती है, यह कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। उन्होंने जिले के सभी दुकानदारों को शॉप एक्ट का पालन करने की हिदायत दी।
-- -संवाद