फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   shopkeeper arrested with 71 gram charas in bhatgargh sangdah sirmaur

भाटगढ़ में 71 ग्राम चरस के साथ दुकानदार गिरफ्तार

Sat, 22 Jan 2022 11:15 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jan 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
shopkeeper arrested with 71 gram charas in bhatgargh sangdah sirmaur
shopkeeper arrested with 71 gram charas in bhatgargh sangdah sirmaur
संगड़ाह (सिरमौर)। जिला पुलिस की एसआईयू टीम ने संगड़ाह उपमंडल के भाटगढ़ में दुकानदार से 71 ग्राम चरस बरामद कर उसे गिरफ्तार किया है। पुलिस ने संगड़ाह थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार एसआईयू टीम ने एक गुप्त सूचना के आधार पर भाटगढ़ गांव में एक दुकान पर दबिश दी। तलाशी के दौरान दुकानदार के पास 71 ग्राम चरस मिली। दुकानदार अपनी दुकान में अवैध नशा बेचने का धंधा चला रहा था। लिहाजा, पुलिस ने दुकानदार को गिरफ्तार किया और उसके खिलाफ संगड़ाह थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया।
विज्ञापन

गौरतलब है कि जिला पुलिस ने नशा माफिया के खिलाफ विशेष अभियान चलाया है। हाल ही नाहन पुलिस ने एक व्यक्ति को 993 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया था। पुलिस उपाधीक्षक शक्ति सिंह ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि भाटगढ़ गांव में एक दुकानदार को 71 ग्राम चरस समेत गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि नशा माफिया के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed