{"_id":"f818745bc7c86caac8031b06cef1c204","slug":"shoping-on-the-occasion-of-dhantarsh-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धनतेरस पर जिला में हुआ करोड़ों का कारोबार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धनतेरस पर जिला में हुआ करोड़ों का कारोबार
ब्यूरो/अमर उजाला, नाहन (सिरमौर)
Updated Mon, 09 Nov 2015 06:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला सिरमौर में सोमवार को धनतेरस के मौके पर 20 से 21 करोड़ रुपये के कारोबार का अनुमान है। आटो मोबाइल, सोना-चांदी के गहने व सिक्के, टू व्हीलर, मिठाइयां, स्टील के बर्तन, ड्राई फूड, कपड़ों व फर्नीचर की जमकर खरीददारी हुई।
विज्ञापन
विशेषकर पांवटा, कालाअंब, ददाहू, नाहन, सराहां, राजगढ़, राजपुर, सतौन, शिलाई, नौहराधार, हरिपुरधार, संगड़ाह आदि बाजारों में धनतेरस पर रौनक रही। पांवटा के टू व्हीलर शोरूमों में धनतेरस के अवसर पर लोगों ने स्कूटी व मारुति के शोरूम से फोर व्हीलर गाड़ियां खरीदीं। धनतेरस पर रियल एस्टेट का कारोबार भी शानदार रहा। धनतेरस व दिवाली के लिए जिले में दो दर्जन फ्लैट की बुकिंग भी हुई। रियल एस्टेट कारोबारी दिनेश कुमार, विनोद कुमार आदि ने बताया कि नाहन के आसपास यशवंत विहार, पांवटा, धौलाकुआं, कालाअंब आदि क्षेत्रों में दो दर्जन से अधिक फ्लैटों की बिक्री हुई।
विज्ञापन
बाक्स....
दिवाली हेल्पलाइन
नाहन अस्पताल- 222526
अग्निशमन-222500
पुलिस- 222522
परिवहन-22512
नाहन के चौगान मैदान में तीन दर्जन से अधिक पटाखों की दुकानों में लोगों ने जमकर खरीददारी की। दुकानदार नवीन ठाकुर, संजय, प्रदीप, अंजूमन शेख आदि ने बताया कि सोमवार से उन्हें पटाखे की दुकान लगाने की परमिशन मिली है।
विज्ञापन
सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
नाहन चौगान मैदान में दमकल विभाग की एक गाड़ी 24 घंटे तैनात की गई है। जो अग्निकांड व किसी भी अप्रिय घटना के दौरान तत्काल, बचाव एवं राहत कार्य करेगी। पुलिस अधीक्षक सौम्या साम्बशिवान ने बताया कि चौगान मैदान के चारों और के फायर हाइड्रेंट को चालू रखने व दमकल विभाग को मुस्तैद रहने के निर्देश दिए गए हैं।
फोटो-4
नाहन
-----