फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   Shivalayas resound with chants of 'Har-Har Mahadev'; queues form for darshan.

Sirmour News: हर-हर महादेव से गूंजे शिवालय, दर्शन को लगीं कतारें

Mon, 03 Aug 2026 11:25 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 03 Aug 2026 11:25 PM IST
विज्ञापन
Shivalayas resound with chants of 'Har-Har Mahadev'; queues form for darshan.
सावन के पहले सोमवार को पांवटा साहिब के प्राचीन पातालेश्वर महादेव मंदिर में जलाभिषेक करते श्रद्ध
पातालेश्वर महादेव मंदिर में सुबह से लगी कतारें, सैकड़ों श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक
विज्ञापन

गंगाजल, दूध, बेलपत्र, धतूरा और पुष्प अर्पित कर भक्तों ने की भगवान शिव की पूजा
पूर्व विधायक बलदेव तोमर समेत कई श्रद्धालुओं ने पातालेश्वर मंदिर में नवाया शीश
सुबह से ही शिवलिंग पर गंगाजल, दूध, बेलपत्र, धतूरा और फूल किए अर्पित
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। सावन के पहले सोमवार को शिवालयों में सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। मंदिर परिसर बम-बम भोले और हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजते रहे। प्राचीन पातालेश्वर मंदिर समेत विभिन्न शिवालयों में भक्तों ने सुबह से ही शिवलिंग पर गंगाजल, दूध, बेलपत्र, धतूरा और पुष्प अर्पित कर पूजा-अर्चना की।
सोमवार को शिलाई विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक बलदेव तोमर, उनकी पत्नी सुनीता तोमर, राजेश चौधरी, पूनम ठाकुर, रवीना शर्मा, कमलेश तोमर, रोहन, राहुल और बबीता समेत सैकड़ों श्रद्धालुओं ने पातालेश्वर महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना कर शीश नवाया। सावन के पहले सोमवार को प्राचीन मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। भगवान शिव के दर्शन के लिए लंबी कतारें लग गईं।
विज्ञापन

श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ का जयघोष करते हुए पूजा-अर्चना की। पांवटा साहिब के बद्रीपुर शिव मंदिर, तारुवाला, गीता भवन, राजबन, बेहड़ेवाला और बांगरन समेत विभिन्न मंदिरों में भी भक्तों की भीड़ रही। श्रद्धालुओं ने मंदिरों में पहुंचकर भगवान शिव को जल चढ़ाया और सुख-समृद्धि की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed