फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   shankhnad organisation programme

Sirmour News: चिकित्सा क्षेत्र में डॉ मनमोहन और आपदा प्रबंधन में राजन शर्मा किए सम्मानित

Sun, 13 Oct 2024 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 13 Oct 2024 11:58 PM IST
विज्ञापन
shankhnad organisation programme
नाहन में शंखनाद संस्था के स्थापना दिवस पर हुए अलंकरण समारोह के दौरान मंच पर विराजे मुख्यातिथि व
सचित्र--
विज्ञापन

चिकित्सा क्षेत्र में डॉ. मनमोहन और आपदा प्रबंधन में राजन शर्मा किए सम्मानित
14 विशिष्टजनों और रोटरी क्लब नाहन को मिला शंखनाद सिरमौर गौरव सम्मान
स्थापना दिवस पर शंखनाद संगठन ने आयोजित किया राज्य स्तरीय अलंकरण समारोह
लोक कलाकारों ने भी दी प्रस्तुति, पहाड़ी एलबम और काव्य संग्रह का भी लोकार्पण
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। शंखनाद सामाजिक संगठन सिरमौर ने रविवार को नाहन में नौवां स्थापना दिवस एवं राज्य स्तरीय अलंकरण समारोह आयोजित किया। इसमें विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य कर रहे लोगों और संस्था को शंखनाद सिरमौर गौरव-2024 सम्मान.., से नवाजा गया।
कार्यक्रम में प्रारंभिक शिक्षा के अतिरिक्त निदेशक बीआर शर्मा ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अजय पाठक ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में शिक्षा उपनिदेशक प्रारंभिक राजीव ठाकुर, डीआर भारद्वाज, बीआर कक्कड़, अनुदीप भारद्वाज मौजूद रहे।
विज्ञापन

शंखनाद के निदेशक डॉ. श्रीकांत अकेला और राज्य अध्यक्ष ललित शर्मा ने बताया कि इस दौरान प्रशासनिक दक्षता में अतिरिक्त शिक्षा निदेशक बीआर शर्मा, कृषि व बागवानी में बहादुर सिंह शर्मा, समाजसेवा में सुरेंद्र कुमार सैनी, चिकित्सा सेवा में डॉ. मनमोहन, कार्य दक्षता में जोगिंद्र ठाकुर, शिक्षा संस्थान से पवन ममगाई, शिक्षा क्षेत्र से सचिन चौहान, कृषि अनुसंधान से डॉ. सौरभ शर्मा, ज्योतिष अनुसंधान से पंडित रामदत्त शर्मा, पत्रकारिता से आशु वर्मा, समाजसेवा से संजय कंवर, आपदा प्रबंधन सेवा से राजन कुमार शर्मा, पर्यावरण व शिक्षा से चेतना सिंह, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से प्रीति चौहान, सर्वश्रेष्ठ सामाजिक संस्था के रूप में रोटरी क्लब नाहन को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर वरिष्ठ साहित्यकार चिर आनंद के काव्य संग्रह देश के होने से हम हैं.., और अनिल शर्मा, दया भारद्वाज की पहाड़ी एलबम जयकारा देवा विजटा.., का भी लोकार्पण हुआ। मंच का संचालन लेखक दिलीप विशिष्ट ने किया। कार्यक्रम में युवा कलाकारों शुभम, मोनिका, किरनेश, संतोष ठाकुर, तमन्ना, स्नेहा, रिया भारती समेत एक दर्जन अन्य कलाकारों ने गीत, नृत्य आदि पेश कर समां बांधा।

इस अवसर पर मीनाक्षी वर्मा ने 25,000 रुपये की कीमत के मेडिकल उपकरण शंखनाद संस्था को भेंट किए। इस मौके पर शंखनाद के निदेशक डॉ. श्रीकांत अकेला, नीरज गुप्ता, सुरेश शर्मा, प्रो. अमर सिंह, डॉ. सुरेश जोशी, राकेश थापा, दीप राज विश्वास, मोहम्मद क्यूम समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
----संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed