{"_id":"6ac4e744cbcb3d27450e078f","slug":"seven-panchyat-tb-free-declare-nahan-news-c-177-1-ssml1030-190840-2026-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: राजपुर ब्लॉक की सात पंचायतें टीबी मुक्त, प्रधानों और स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं का सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: राजपुर ब्लॉक की सात पंचायतें टीबी मुक्त, प्रधानों और स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं का सम्मान
विज्ञापन
एसडीएम पांवटा साहिब ने स्वास्थ्य खण्ड राजपुर की सात टीबी मुक्त घोषित हुई पंचायतों के प्रतिनिधिय
-एसडीएम द्विज गोयल ने प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित, टीबी जांच और जागरूकता अभियान से मिली कामयाबी
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। स्वास्थ्य खंड राजपुर की सात ग्राम पंचायतों को टीबी मुक्त घोषित किया गया है। टीबी उन्मूलन अभियान के तहत हासिल इस उपलब्धि पर आयोजित समारोह में एसडीएम पांवटा साहिब द्विज गोयल ने संबंधित पंचायतों के प्रधानों और स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। पंचायतों में टीबी की जांच और लोगों को बीमारी के प्रति जागरूक करने के लिए चलाए गए अभियान के बाद इन्हें टीबी मुक्त का दर्जा मिला है।
टीबी मुक्त पंचायत का दर्जा हासिल करने के लिए संबंधित पंचायतों में विशेष जांच शिविर लगाए गए। स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने ग्रामीण क्षेत्रों में एक्टिव केस फाइंडिंग अभियान चलाने के साथ लोगों को टीबी के लक्षणों और समय पर जांच करवाने के प्रति जागरूक किया। इस दौरान पंचायत प्रतिनिधियों और स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं ने भी लोगों को जांच के लिए प्रेरित किया।
एसडीएम द्विज गोयल ने कहा कि ‘टीबी हारेगा, देश जीतेगा’ के संकल्प को पूरा करने में इन पंचायतों ने उल्लेखनीय भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने वर्ष 2027 तक हिमाचल को टीबी मुक्त बनाने का लक्ष्य रखा है और इसके लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से लगातार अभियान चलाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
ग्राम पंचायत गोजर के प्रधान रणवीर सिंह और हरिपुर खोल के प्रधान सुरेश कुमार ने बताया कि पंचायतों को टीबी मुक्त बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों के साथ मिलकर लोगों को जागरूक किया गया। ग्रामीणों को टीबी की जांच करवाने के लिए प्रेरित करने के साथ जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। उन्होंने कहा कि पंचायत को टीबी मुक्त घोषित किए जाने और इस उपलब्धि के लिए प्रशासन की ओर से सम्मानित किया जाना गर्व की बात है।
कार्यक्रम के समापन पर एसडीएम द्विज गोयल ने बताया कि राजपुर ब्लॉक की सात पंचायतों को टीबी मुक्त घोषित करने से पहले केंद्र सरकार और स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से निर्धारित मानदंडों के आधार पर जमीनी स्तर पर व्यापक सर्वे और सत्यापन किया गया। इसके बाद पंचायतों को टीबी मुक्त का दर्जा प्रदान किया गया।-- -- -- -- -- -
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। स्वास्थ्य खंड राजपुर की सात ग्राम पंचायतों को टीबी मुक्त घोषित किया गया है। टीबी उन्मूलन अभियान के तहत हासिल इस उपलब्धि पर आयोजित समारोह में एसडीएम पांवटा साहिब द्विज गोयल ने संबंधित पंचायतों के प्रधानों और स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। पंचायतों में टीबी की जांच और लोगों को बीमारी के प्रति जागरूक करने के लिए चलाए गए अभियान के बाद इन्हें टीबी मुक्त का दर्जा मिला है।
टीबी मुक्त पंचायत का दर्जा हासिल करने के लिए संबंधित पंचायतों में विशेष जांच शिविर लगाए गए। स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने ग्रामीण क्षेत्रों में एक्टिव केस फाइंडिंग अभियान चलाने के साथ लोगों को टीबी के लक्षणों और समय पर जांच करवाने के प्रति जागरूक किया। इस दौरान पंचायत प्रतिनिधियों और स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं ने भी लोगों को जांच के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
एसडीएम द्विज गोयल ने कहा कि ‘टीबी हारेगा, देश जीतेगा’ के संकल्प को पूरा करने में इन पंचायतों ने उल्लेखनीय भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने वर्ष 2027 तक हिमाचल को टीबी मुक्त बनाने का लक्ष्य रखा है और इसके लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से लगातार अभियान चलाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
ग्राम पंचायत गोजर के प्रधान रणवीर सिंह और हरिपुर खोल के प्रधान सुरेश कुमार ने बताया कि पंचायतों को टीबी मुक्त बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों के साथ मिलकर लोगों को जागरूक किया गया। ग्रामीणों को टीबी की जांच करवाने के लिए प्रेरित करने के साथ जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। उन्होंने कहा कि पंचायत को टीबी मुक्त घोषित किए जाने और इस उपलब्धि के लिए प्रशासन की ओर से सम्मानित किया जाना गर्व की बात है।
कार्यक्रम के समापन पर एसडीएम द्विज गोयल ने बताया कि राजपुर ब्लॉक की सात पंचायतों को टीबी मुक्त घोषित करने से पहले केंद्र सरकार और स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से निर्धारित मानदंडों के आधार पर जमीनी स्तर पर व्यापक सर्वे और सत्यापन किया गया। इसके बाद पंचायतों को टीबी मुक्त का दर्जा प्रदान किया गया।