{"_id":"62093d4d3f5e4b546e1c3495","slug":"seven-new-corona-positive-found-in-sirmaur-district-on-sunday-nahan-news-sml3994961192","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में कोरोना के सात नये मामले, 38 हुए स्वास्थ्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में कोरोना के सात नये मामले, 38 हुए स्वास्थ्य
विज्ञापन
seven new corona positive found in sirmaur district on sunday
नाहन (सिरमौर)। सिरमौर में रविवार को कोरोना संक्रमण के सात नये मामले आए हैं, जबकि 38 लोग स्वस्थ हुए हैं। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक रविवार को कुल 178 सैंपलों की जांच की गई। इनमें आरटीपीसीआर से जांचे 117 सैंपलों में से तीन मरीज की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं छह सैंपलों की जांच चल रही है।
इसके अलावा जिले के विभिन्न हिस्सों से जांचे 61 सैंपलों में से चार लोग संक्रमित आए। कार्यवाहक मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. निसार अहमद ने बताया कि रविवार को सात मरीज संक्रमित मिले हैं। जिले में 161 एक्टिव मामले हैं। उन्होंने कहाकि संक्रमितों को होम आइसोलेट किया जा रहा है।
---
चार केंद्रों पर आज लगेगी कोविशील्ड
नाहन (सिरमौर)। स्वास्थ्य खंड धगेड़ा के तहत सोमवार को चार टीकाकरण केंद्रों पर कोविशील्ड लगाई जाएगी। खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. मोनीषा अग्रवाल ने बताया कि सोमवार को मेडिकल कॉलेज नाहन, आयुष अस्पताल नाहन, शंभूवाला और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बनेठी में कोविशील्ड लगाई जाएगी। उन्होंने लोगों से कोरोना वैक्सीन लगाने की अपील की है।
विज्ञापन
----
राजपुरा खंड में छह केंद्रों पर होगा टीकाकरण
पुरुवाला (सिरमौर)। स्वास्थ्य खंड राजपुरा में सोमवार को एक टीकाकरण केंद्र पर बूस्टर डोज और पांच केंद्रों पर को-वैक्सीन लगाई जाएगी।
खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. अजय देओल ने बताया कि सिविल अस्पताल पांवटा साहिब में कोविड -19 से बचाव के लिए बूस्टर डोज और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चांदनी, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक टोका नगला, राजकीय उच्च पाठशाला किशनपुरा, ग्लोबल एकेडमी, बीकेडी स्कूल पांवटा साहिब में 15 से 18 वर्ष के किशोरों को को-वैक्सीन लगाई जाएगी।
-----
कोविड अस्पताल में नौ मरीज दाखिल
नाहन (सिरमौर)। डॉ. वाईएस परमार मेडिकल कॉलेज नाहन के कोविड अस्पताल में नौ कोरोना संक्रमित मरीज उपाचाराधीन हैं।
मेडिकल कॉलेज के वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डॉ. श्याम लाल कौशिक ने बताया कि एक मरीज को रविवार को शिमला रेफर किया गया है, जबकि सभी मरीजों का चिकित्सकों की देखरेख में उपचार चल रहा है।