{"_id":"61aa57030f2c7125ce5b3a4e","slug":"seven-inch-fresh-snowfall-in-chuddhaar-sirmaur-on-friday-nahan-news-sml3922747156","type":"story","status":"publish","title_hn":"चूड़धार में सात इंच ताजा हिमपात, गिरिपार क्षेत्र में बढ़ी ठंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चूड़धार में सात इंच ताजा हिमपात, गिरिपार क्षेत्र में बढ़ी ठंड
विज्ञापन
चूड़धार में बिछी बर्फ की सफेद चादर।
- फोटो : NAHAN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाहन/हरिपुरधार/नौहराधार (सिरमौर)। जनपद सिरमौर की सबसे ऊंची चोटी चूड़धार पर पिछले 18 घंटे से बर्फबारी का सिलसिला लगातार जारी है। गत शाम करीब 6 बजे के बाद चूड़धार में तेज हवाएं चलने के साथ ही बर्फबारी का सिलसिला शुरू हुआ और शुक्रवार को भी दिनभर बर्फबारी जारी रही। शाम तक चोटी पर सात इंच ताजा हिमपात हुआ।
चूड़धार में इस सीजन का दूसरा हिमपात हुआ है। समूचे गिरिपार क्षेत्र में सुबह से ही हल्की बारिश भी जारी रही। चूड़धार में बर्फबारी और निचले क्षेत्रों में हल्की बारिश होने से क्षेत्र के तापमान में भारी गिरावट आई है। इससे क्षेत्र में ठंड का प्रकोप काफी बढ़ गया है।
शुक्रवार को हरिपुरधार का अधिकतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि न्यूनतम तापमान तीन डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। गिरिपार के मध्यम ऊंचाई वाले क्षेत्र नौहराधार व हरिपुरधार में शीतलहर के प्रकोप के चलते शुक्रवार को घरों में ही दुबके रहे। क्षेत्र में बारिश के बीच बाजारों से रौनक भी गायब रही। क्षेत्र में एकाएक ठंड बढ़ने से अधिकतर लोगों ने हीटर व अलावा का सहारा लिया।
विज्ञापन
उधर, चूड़ेश्वर सेवा समिति के अध्यक्ष बाबूराम शर्मा ने बताया कि चूड़धार चोटी पर सात इंच ताजा हिमपात हुआ है। पूरे क्षेत्र में मौसम खराब है। उन्होंने बताया कि गत वीरवार शाम से चोटी पर हिमपात का सिलसिला शुरू हुआ। शुक्रवार को भी दिनभर रुक-रुक बर्फबारी हुई। इससे इलाके में ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। चूड़धार में बर्फबारी से तापमान माइनस में चला गया है।
........
नौहराधार में बिजली की आंखमिचौनी
बारिश से नौहराधार आदि क्षेत्रों में दिनभर बिजली की आंखमिचौनी लगी रही। शुक्रवार को दो घंटे लगातार बिजली गुल रही, जिसके चलते दुकानदार और आम लोगों को ठंड के बीच भारी परेशानी उठानी पड़ी। बता दें कि चार दिसंबर से क्षेत्र में बूढ़ी दिवाली के अवसर पर व्यापारी जहां अच्छा व्यापार की आस लगाए बैठे थे, वहीं बारिश और ठंड के बीच व्यापारियों को मंदी की मार झेलनी पड़ी।
.........
बारिश को तरसे कई क्षेत्र
नाहन (सिरमौर)। जिला मुख्यालय नाहन समेत कई क्षेत्र बारिश के लिए तरस गए। गिरिपार के कुछेक इलाकों को छोड़कर जिले अधिकांश क्षेत्र बारिश से वंचित रहे। इससे खासतौर पर किसानों को मायूसी हाथ लगी। किसान अरसे से बारिश के इंतजार में बैठे हैं। शुक्रवार को दिनभर मौसम खराब रहा लेकिन राहत की फुहारें नहीं बरसीं।