फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   service week celebration in sirmaur

जिले में 17 से 23 सितंबर तक मनाया जाएगा सेवा सप्ताह

Thu, 16 Sep 2021 12:11 AM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 16 Sep 2021 12:11 AM IST
विज्ञापन
service week celebration in sirmaur
नाहन (सिरमौर)। जिला प्रशासन सिरमौर की ओर से 17 से 23 सितंबर तक जिला में सेवा सप्ताह मनाया जाएगा। इसके अंतर्गत वरिष्ठ नागरिकों के लिए विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। यह जानकारी अतिरिक्त उपायुक्त सिरमौर सोनाक्षी सिंह तोमर ने इस संदर्भ में बुधवार को आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 17 सितंबर को जिला में स्वास्थ्य जागरूकता दिवस के रूप में मनाया जाएगा, जिसमें सभी वरिष्ठ नागरिकों की खंड स्तर और नाहन स्थित डे केयर सेंटर में स्वास्थ्य की जांच की जाएगी। 18 सितंबर को पूरे जिला में बढ़ती उम्र का उल्लास नाम से कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा जिसमें वरिष्ठ नागरिकों के साथ मनोरंजन की विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। 19 सितंबर को सेवा संकल्प दिवस के रूप में मनाया जाएगा।
विज्ञापन

इस दिन कल्याण विभाग के प्रतिनिधि वृद्ध आश्रमों और डे-केयर सेंटर में जाएंगे और वरिष्ठ नागरिकों से मिलकर उनका हाल चाल पूछेंगे और उनका मनोबल बढ़ाएंगे। 20 सितंबर को आशीर्वाद दिवस के रूप में मनाया जाएगा। इस दिन सभी बच्चे अपने-अपने दादा-दादी और नाना-नानी से आशीर्वाद लेंगे और उनके साथ सेल्फी खींच कर सोशल मीडिया पर साझा करेंगे। 21 सितंबर को वरिष्ठ नागरिक सम्मान दिवस स्वरूप मनाया जाएगा जिसमें 90 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों को ग्राम पंचायत स्तर पर सम्मानित किया जाएगा। 22 सितंबर का दिन संवाद दिवस और 23 सितंबर को प्रज्ञता दिवस के रूप में मनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में जिला कल्याण अधिकारी सिरमौर विवेक अरोड़ा ने सभी संबंधित विभागों को इस सेवा सप्ताह में सक्रिय भूमिका निभाने का आग्रह किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed