{"_id":"6573203cf18269b24901d80b","slug":"sena-jandha-divas-programme-begin-in-nahan-sirmaur-nahan-news-c-177-1-ssml1027-14288-2023-12-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: नाहन में मनाया सशस्त्र सेना झंडा दिवस, डीसी को झंडा लगाकर शुरूआत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: नाहन में मनाया सशस्त्र सेना झंडा दिवस, डीसी को झंडा लगाकर शुरूआत
विज्ञापन
उपायुक्त सुमित खिमटा को झंडा लगाते सैनिक कल्याण बोर्ड के उपनिदेशक मेजर दीपक धवन। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सचित्र
नाहन में मनाया सशस्त्र सेना झंडा दिवस
उपायुक्त को झंडा लगाकर हुई कार्यक्रम की शुरूआत
उपायुक्त सुमित खिमटा ने झंडे के सम्मान में अंशदान करने की अपील की
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। प्रदेश में 31 दिसंबर तक मनाए जा रहे सशस्त्र सेना दिवस की कड़ी में जिलास्तरीय सेना झंडा दिवस की शुरुआत जिला मुख्यालय नाहन से की गई। जिला सैनिक बोर्ड के उपनिदेशक मेजर दीपक धवन ने उपायुक्त सुमित खिमटा को झंडा भेंट किया। उपायुक्त ने सशस्त्र सेना निधि के लिए एक सौ रुपये का अंशदान किया।
उपायुक्त एवं अध्यक्ष जिला सैनिक बोर्ड सुमित खिमटा ने जिले के सभी अधिकारियों व कर्मचारियों से सशस्त्र सेना निधि में झंडे के सम्मान में अंशदान करने की अपील की।
उन्होंने कहा कि निधि में जमा किया गया धन प्रदेश के सैनिक वर्ग के कल्याणकारी कार्यों के लिए खर्च किया जाता है जिसमें विधवाएं, अपंग सैनिक, सैनिकों के आश्रित व बेसहारा सैनिकों को समय-समय पर वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है।
विज्ञापन
मेजर दीपक धवन ने कहा कि जिले के समस्त विभागाध्यक्षों को झंडे उपलब्ध करवाए गए हैं जिसमें स्कूली बच्चों से पांच रुपये प्रति झंडा व स्टाफ से 10 रुपये प्रति झंडा की दर से राशि एकत्र करने की अपील की है।