{"_id":"67b7520b94eaa755a40331fb","slug":"scooty-rider-dies-after-being-hit-by-a-truck-at-badripur-chowk-nahan-news-c-177-1-nhn1001-143996-2025-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: बद्रीपुर चौक में ट्रक की चपेट में आने से स्कूटी सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: बद्रीपुर चौक में ट्रक की चपेट में आने से स्कूटी सवार की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हादसे के बाद ट्रक लेकर चालक फरार
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। औद्योगिक क्षेत्र पांवटा साहिब में वीरवार को दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। यहां ट्रक ने स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटी चालक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रक के साथ फरार हो गया। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी।
पुलिस के अनुसार स्कूटी पर सवार होकर एक व्यक्ति पता की तरफ जा रहा था। बद्रीपुर चौक पर ट्रक ने स्कूटी को चपेट में ले लिया। इसके बाद स्कूटी पर सवार जगदीश चंद (35) निवासी ठोंडा जाखल टटियाना की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद से चालक ट्रक सहित मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि ट्रक का पता चल सके।
घटना के बाद से जगदीश के गांव में शोक पसर गया। वह अपने पीछे पत्नी और दो मासूम बच्चों को छोड़ गया है। डीएसपी पांवटा साहिब मानवेंद्र ठाकुर ने बताया कि पुलिस मामले में जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फरार हुए ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश की जा रही है।