फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   school will begin from today 31 july in sirmaur district

Sirmour News: ग्रीष्मकालीन अवकाश खत्म, स्कूलों में आज से लौटेगी रौनक

Sun, 30 Jul 2023 11:27 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jul 2023 11:27 PM IST
विज्ञापन
school will begin from today 31 july in sirmaur district
ग्रीष्मकालीन अवकाश खत्म, स्कूलों में आज से लौटेगी रौनक
विज्ञापन

स्कूल प्रबंधकों ने कक्षाओं के संचालन की तैयारियां की पूरी
साफ सफाई समेत दूसरी सुविधाओं का लिया गया जायजा
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन(सिरमौर)। ग्रीष्मकालीन अवकाश खत्म होते ही सोमवार से स्कूलों में फिर से चहल पहल होगी। स्कूल खुलते ही प्री-प्राइमरी से लेकर 12वीं तक की कक्षाओं का नियमित संचालन होगा।
जिले में 22 जून से 29 जुलाई तक ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित किया गया था। 30 जुलाई को रविवार होने के कारण अवकाश रहा। 38 दिन के ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद सोमवार से स्कूल खुलेंगे।
विज्ञापन

लंबे अवकाश के बाद स्कूल खोलने को लेकर शिक्षा विभाग सभी तैयारियां पूरी कर चुका है। स्कूल प्रबंधन से लेकर स्कूल मुखियाओं तक जरूरी दिशा-निर्देश पहले ही जारी किए जा चुके हैं। शिक्षा उपनिदेशक की ओर से मिले आदेशों के बाद स्कूल प्रभारी स्कूलों में साफ-सफाई, कक्षाओं का निरीक्षण भी कर चुके हैं ताकि स्कूल खुलने के बाद बच्चों को किसी प्रकार की मुश्किल का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि जिला सिरमौर में करीब 1500 प्राइमरी, उच्च और वरिष्ठ माध्यमिक पाठशालाएं हैं। इनमें से चंद स्कूल ही शीतकालीन स्कूल हैं। ऐसे में जिले के 97 प्रतिशत स्कूल ग्रीष्मकालीन अवकाश के कारण बंद रहे जो सोमवार से खुलने जा रहे हैं।

स्कूलों के खुलने को लेकर बच्चों के साथ-साथ अभिभावक भी तैयारियों में जुटे रहे।
शिक्षा उपनिदेशक उच्च कर्मचंद धीमान ने बताया कि ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद सोमवार से स्कूल खुलेंगे। स्कूल खुलने को लेकर सभी प्रकार की तैयारियां पूर्ण की जा चुकी हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed