फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   school re start after break

Sirmour News: समर ब्रेक के बाद सरकारी स्कूलों में लौटी रौनक, शुरू हुई पढ़ाई

Tue, 09 Jun 2026 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jun 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
school re start after break
सिरमौर के ग्रीष्मकालीन स्कूल खुलने पर कक्षा का संचालन करती शिक्षिका। संवाद
सचित्र
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। जिला सिरमौर के ग्रीष्मकालीन अवकाश वाले स्कूलों में मंगलवार को रौनक लौटी। आठ दिन की छुट्टियां खत्म होने के बाद विद्यार्थी और शिक्षक अपने-अपने स्कूलों में पहुंचे और कक्षाओं का संचालन फिर से शुरू हुआ।
हालांकि, जिले के अत्यधिक गर्मी वाले क्षेत्रों, विशेषकर पांवटा साहिब उपमंडल और कालाअंब के स्कूलों में छात्र फिलहाल 30 जून तक गर्मियों की छुट्टियों का आनंद ले सकेंगे। उप शिक्षा निदेशक (उच्चतर) सिरमौर की ओर से जारी ताजा स्पष्टीकरण के अनुसार जिले के स्कूलों को छुट्टियों के आधार पर दो श्रेणियों में बांटा गया है। अत्यधिक गर्मी को देखते हुए पांवटा साहिब उपमंडल और कालाअंब के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक, उच्च व प्राथमिक पाठशालाओं में 1 जून से 30 जून तक समर ब्रेक घोषित किया गया है। इसके बाद इन क्षेत्रों में 3 से 12 अगस्त तक मानसून ब्रेक रहेगा।
विज्ञापन

वहीं, जिला सिरमौर के अन्य सभी ग्रीष्मकालीन अवकाश वाले स्कूलों के लिए छुट्टियों का शेड्यूल अलग रखा गया है। इन स्कूलों में गर्मियों की छुट्टियां 1 से 8 जून तक ही निर्धारित थीं, जो समाप्त हो गई हैं और मंगलवार से कक्षाओं का संचालन भी शुरू हो गया है। इसके बाद इन स्कूलों में 12 जुलाई से 12 अगस्त तक लंबा मानसून ब्रेक दिया जाएगा।

सिरमौर के ग्रीष्मकालीन स्कूल खुलने पर कक्षा का संचालन करती शिक्षिका। संवाद

सिरमौर के ग्रीष्मकालीन स्कूल खुलने पर कक्षा का संचालन करती शिक्षिका। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed