{"_id":"6923070ba67f0bfdac092865","slug":"saurabh-chauhan-tops-in-speech-and-akshit-tops-in-poster-making-nahan-news-c-177-1-ssml1028-165275-2025-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: भाषण में सौरभ चौहान और पोस्टर मेकिंग में अक्षित अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: भाषण में सौरभ चौहान और पोस्टर मेकिंग में अक्षित अव्वल
विज्ञापन
नाहन के शमशेर स्कूल नाहन में एनसीसी के स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लेते शिक्षक व क
शमशेर स्कूल नाहन में मनाया 77वां एनसीसी स्थापना दिवस
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। राजकीय आर्दश शमशेर वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (छात्र) नाहन में 77वां एनसीसी स्थापना दिवस मनाया गया। इस मौके पर पोस्टर मेकिंग और भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें 51 एनसीसी कैडेट्स ने भाग लिया।
कार्यक्रम में प्रधानाचार्य राजकुमार चौहान ने एनसीसी के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने सभी को एकता और अनुशासन को बनाए रखने का आह्वान किया। अंत में प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। इसमें पोस्टर मेकिंग में दसवीं-ए के अक्षित कुमार ने पहला, दसवीं-ए के मासूम शर्मा ने दूसरा और आठवीं-बी के अंकित ने तीसरा स्थान हासिल किया। भाषण में नवमी-बी के सौरभ चौहान ने पहला, दसवीं-ए के सचिन ने दूसरा और दसवीं-बी के रजनीश ने तीसरा स्थान हासिल किया। इस अवसर पर एनसीसी प्रभारी अमित शर्मा, अंबिका ठाकुर, नीरज सूर्या, रजनी कश्यप, विनित ठाकुर, वीना वोहल, मोनिका आदि मौजूद रहे।