फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   sant ravidas jaynti shobha yatra

Sirmour News: संत रविदास के जयकारों से गूंजा नाहन शहर, गतका दल ने दिखाए करतब

Tue, 11 Feb 2025 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 11 Feb 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
sant ravidas jaynti shobha yatra
नाहन में संत रविदास जंयति के अवसर शौभायात्रा में पंज प्यारे को सरोपा देते हिमाचल प्रदेश भाजपा अ
संत रविदास के जयकारों से गूंजा नाहन शहर, गतका दल ने दिखाए करतब
विज्ञापन

जयंती की पूर्व संध्या पर नाहन में निकाली संत रविदास जी की शोभायात्रा
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने किया शोभायात्रा का शुभारंभ
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। जिला मुख्यालय नाहन में संत शिरोमणि रविदास जी के प्रकाश पर्व के कार्यक्रमों का आगाज धूमधाम से हुआ। जयंती की पूर्व संध्या पर रविदास सभा नाहन की ओर से शिरोमणि रविदास मंदिर में धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर मंदिर से बैंडबाजों और भजन-कीर्तन के साथ शोभायात्रा निकाली गई जिसका शुभारंभ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने किया। गतका दल के करतब आकर्षण का केंद्र रहे। डॉ. राजीव बिंदल ने संत रविदास मंदिर में माथा टेका। संत रविदास जी की शोभायात्रा में ग्रंथ साहिब विराजमान रहे जिनकी पंज प्यारों ने अगुवाई की। डॉ. राजीव बिंदल ने पंज प्यारों को सरोपा भेंट कर प्रणाम किया।
विज्ञापन

शोभायात्रा में गतका दल के सदस्यों ने करतब दिखाए। इसमें तलवारबाजी, चक्करी आदि करतब शामिल रहे। बैंड दल की ओर से धार्मिक भजनों से शहर के माहौल को भक्तिमय कर दिया गया। शोभा यात्रा शहर के सर्कुलर रोड पर विभिन्न क्षेत्रों से होकर वापस मंदिर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने लोगों से संत रविदास जी के बताए एकता भाईचारे की शिक्षाओं पर चल कर एकता में बंधे रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि प्रयागराज में सभी जातियों के लोग स्नान कर रहे हैं, इसमें माता गंगा किसी से कोई भेद नहीं कर रही इसी तरह हमें भी समाज में एक होकर रहना चाहिए। इस मौके पर संत रविदास सभा के अध्यक्ष बाबूराम, सचिव चमन लाल, उपाध्यक्ष संदीप कुमार, रविदास सभा के पूर्व अध्यक्ष अमर सिंह, शांति देवी, श्री वाल्मिकी सभा अध्यक्ष विजय चौरियां, प्रदीप सहोत्रा, नाहन भाजपा मंडल अध्यक्ष संजय पुड़ीर, पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रताप सिंह ठाकुर, जिला भाजपा मीडिया प्रभारी राकेश गर्ग, मनीष चौहान, पार्षद विक्रम वर्मा, अनवर अली आदि गण्यमान्य लोग मौजूद रहे।

नाहन में संत रविदास जंयति के अवसर शौभायात्रा में पंज प्यारे को सरोपा देते हिमाचल प्रदेश भाजपा अ

नाहन में संत रविदास जंयति के अवसर शौभायात्रा में पंज प्यारे को सरोपा देते हिमाचल प्रदेश भाजपा अ

नाहन में संत रविदास जंयति के अवसर शौभायात्रा में पंज प्यारे को सरोपा देते हिमाचल प्रदेश भाजपा अ

नाहन में संत रविदास जंयति के अवसर शौभायात्रा में पंज प्यारे को सरोपा देते हिमाचल प्रदेश भाजपा अ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed