फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   samiksha meeting in dc office by vidhan sahba adyaksh

सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं को सफलता पूर्वक लागू करें अधिकारी : विधानसभा उपाध्यक्ष

Fri, 08 Aug 2025 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 08 Aug 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
samiksha meeting in dc office by vidhan sahba adyaksh
सरकार की योजनाओं को सफलता पूर्वक लागू करें अधिकारी : विनय
विज्ञापन

नाहन में विधानसभा उपाध्यक्ष की अध्यक्षता में आयोजित समीक्षा बैठक

संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन (सिरमौर)। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग और अल्पसंख्यक समुदाय के लाभार्थियों, दिव्यागजनों, एकल नारियों विधवाओं, कुष्ठ रोगियों एवं वृद्धजनों के कल्याणार्थ चलाई जा रही योजनाओं की समीक्षा बैठक उपायुक्त कार्यालय सभागार में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता उपाध्यक्ष, हिमाचल प्रदेश विधानसभा एवं अध्यक्ष जिला कल्याण समिति सिरमौर विनय कुमार ने की।

बैठक में अवगत करवाया गया कि वर्ष 2025-26 में विभाग की ओर से विभिन्न सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के माध्यम से पात्र लाभार्थियों को लाभान्वित करने के लिए अब तक लगभग 26 करोड़ 53 लाख, 30 हजार रुपए की राशि आवंटित की गई है। जिले में विभाग की ओर से अब तक लगभग 1 अरब 4 करोड़ 61 लाख की राशि विभिन्न योजनाओं के तहत पात्र लाभार्थियों को आवंटित की जा चुकी है। अनुसूचित जाति/ जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम 1989 के तहत अब तक 14 लाख 85 हजार की राशि पीड़ितों को उपलब्ध करवाई गई।
विज्ञापन


विधानसभा उपाध्यक्ष ने अनुसूचित जाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक एवं विशेष रूप से सक्षम का सशक्तीकरण विभाग की ओर से प्रधानमंत्री अनुसूचित जाति अभ्युदय योजना के तहत वित्त पोषित कार्यों की प्रगति की समीक्षा भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने विभाग की ओर से चलाई जा रही योजनाओं को सफलता पूर्वक लागू करने को कहा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कहा कि इस समिति का उद्देश्य है कि केंद्रीय एवं राज्य सरकार पोषित योजनाएं ग्रामीणों तक पहुंचे और सभी योजनाओं का सदुपयोग भी हो। उन्होंने कहाकि राज्य के पात्र व्यक्तियों को विभाग की सभी योजनाओं का लाभ पहुंचना चाहिए।


उपायुक्त ने समिति के अध्यक्ष को योजनाओं के तहत हो रहे सभी कार्यों का समयबद्ध रूप से पूर्ण करने का आश्वासन दिया। बैठक में विधायक पांवटा साहिब सुखराम चौधरी, विधायक पच्छाद रीना कश्यप, उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed