{"_id":"68e50ff8cd3ebeabc504bae8","slug":"rss-program-in-rajgarh-nahan-news-c-177-1-nhn1002-161609-2025-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने सनातन धर्म मंदिर में मनाया विजय दशमी उत्सव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने सनातन धर्म मंदिर में मनाया विजय दशमी उत्सव
विज्ञापन
राजगढ़ के सनातन धर्म मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में मौजूद स्वयंसेवक। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सिद्धांत और योगदान सराहनीय : डॉ. जगतराम
कार्यक्रम के बाद स्वयंसेवकों ने राजगढ़ में नगर पथ संचलन भी किया
संवाद न्यूज एजेंसी
राजगढ़ (सिरमौर)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ राजगढ़ खंड की ओर से संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में मंगलवार को सनातन धर्म मंदिर में विजयादशमी उत्सव का आयोजन किया गया। पद्मश्री डॉ. जगतराम कार्यक्रम के मुख्यातिथि रहे, जबकि मुख्य वक्ता के रूप में अखिल भारतीय सह प्रचार प्रमुख नरेंद्र शामिल हुए। पच्छाद विधानसभा क्षेत्र की विधायक रीना कश्यप भी उपस्थित रहीं।
मुख्य वक्ता नरेंद्र ने कहा कि संघ के शताब्दी वर्ष के अवसर पर देशभर में 90 हजार से अधिक स्थानों पर विजयादशमी उत्सव आयोजित किए जा रहे हैं। संघ के कार्यकर्ता समाज को संघ की सौ वर्षों की यात्रा और आगामी योजनाओं से अवगत करवा रहे हैं। उन्होंने बताया कि संघ आने वाले वर्षों में पांच प्रमुख विषयों सामाजिक समरसता, पर्यावरण संरक्षण, कुटुंब प्रबोधन सौर ऊर्जा आधारित जीवन और नागरिक कर्तव्य जागरण पर विशेष कार्य करेगा।
मुख्यातिथि पद्मश्री डॉ. जगतराम ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सिद्धांत और योगदान स्पष्ट और सराहनीय हैं। अनुशासन और समर्पण इस संगठन की मूल शक्ति हैं, जो जीवन के हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त करने के लिए आवश्यक हैं। उन्होंने कहा कि संघ समाज में समरसता लाने का कार्य निरंतर कर रहा है।
विज्ञापन
कार्यक्रम के बाद स्वयंसेवकों ने नगर में पथ संचलन भी किया, जिसमें बच्चों, युवाओं और वरिष्ठ नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के बाद स्वयंसेवकों और अतिथियों के लिए भोजन की विशेष व्यवस्था की गई थी। इस अवसर पर खंड कार्यवाह विकल्प सिंह ठाकुर आदि मौजूद रहे।
-- -- संवाद