{"_id":"613cec688ebc3e7d131a3473","slug":"rotary-donate-24-desk-to-school-nahan-news-sml38353009","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोटरी नाहन सिरमौर हिल्स ने सैनवाला स्कूल को दिए 24 डेस्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोटरी नाहन सिरमौर हिल्स ने सैनवाला स्कूल को दिए 24 डेस्क
विज्ञापन
सैनवाला स्कूल को डेस्क देने के बाद एसपी, रोटरी नाहन सिरमौर हिल्स के पदाधिकारी एवं अन्य।
- फोटो : NAHAN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाहन (सिरमौर)। रोटरी नाहन सिरमौर हिल्स ने ‘सम्मान के साथ शिक्षा..’, कार्यक्रम का प्रथम चरण राप्रापा. सैनवाला के विद्यार्थियों को स्कूल डेस्क देकर प्रारंभ किया। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक ओमापति जम्वाल ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। जबकि रोटरी नाहन सिरमौर हिल्स के प्रधान राकेश थापा विशेषरूप से मौजूद रहे।
पुलिस अधीक्षक ओमापति जम्वाल ने रोटरी नाहन सिरमौर हिल्स की ओर से 24 डेस्क स्कूल प्रबंधन समिति और पंचायत प्रधान की मौजूदगी में स्कूल के शिक्षकों को भेंट किए। पुलिस अधीक्षक ओमापति जम्वाल ने अपने संबोधन में रोटरी नाहन सिरमौर हिल्स के प्रयासों की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम के कारण जिन स्कूलों में बच्चों के पास बैठने के लिए उचित व्यवस्था नहीं है अब वह भी सम्मान के साथ शिक्षा ग्रहण कर सकेंगे।
रोटरी नाहन सिरमौर हिल्स के प्रधान राकेश थापा ने कहा कि क्लब ने इस वर्ष कुछ ऐसे स्कूलों का चयन किया है जहां डेस्क नहीं हैं या फिर बहुत कम हैं। उन स्कूलों को क्लब की ओर से डेस्क प्रदान किए जाएंगे। इस अवसर पर स्कूल के अध्यापकों, प्रबंधन समिति के अलावा आमवाला-सैनवाला पंचायत प्रधान संदीपक तोमर, प्रगति सबलोक, सुशील अत्री, विभोर कुमार, अजय संधू, डॉ. एसके सबलोक विशेष रूप से मौजूद रहे।