फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   road

लाखों बजट खर्च करने के बावजूद बिगड़ी खेल मैदान की दशा

Wed, 04 Nov 2020 05:53 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 04 Nov 2020 05:53 PM IST
विज्ञापन
road
पांवटा साहिब न्यूज
विज्ञापन

पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा साहिब नगर परिषद के खेल मैदान की हालत दिनोंदिन खराब हो रही है। पांच वर्ष पहले एकमात्र खेल मैदान में विशेष घास, हाइमास्ट लाईटों समेत सौंदर्यीकरण पर करीब 30 लाख बजट खर्च हुआ है। काफी समय से मैदान में लगे जल छिड़काव स्प्रिंकलर से पानी नहीं दिया जा रहा है। जिससे खेल मैदान की हरियाली गायब है। घास सूख रही है। कई जगह मैदान में बड़े-बड़े गड्ढे पड़ गए हैं। जिससे युवाओं को खेलते समय दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बुधवार को समस्या को लेकर खिलाड़ियों का प्रतिनिधिमंडल एसडीएम पांवटा से मिला और ज्ञापन सौंप कर शीघ्र समस्या दूर करने का आग्रह किया है। अनुज शर्मा, मोहित, निखिल, संजीव कुमार, सर्वजीत सिंह, अजय, मानस, अंकित, विवेक कुमार, गौरव, संदीप कुमार व कर्म सिंह का कहना है कि करीब 5 वर्ष पहले 30 लाख से अधिक राशि खेल मैदान में सौंदर्यीकरण, मैदान को समतल करने, 4 हाइमास्ट लाइटें और बेहतरीन घास लगाने पर खर्च हुए हैं। घास को हरा भरा रखने को करीब 10 छिड़काव को वाटर स्प्रेगन पाइप लगी थी। लेकिन काफी समय से मैदान की घास में कोई छिड़काव नहीं हो सका था। जिससे मैदान में लगी लाखों रुपये की महंगी घास सूख रही है। खिलाड़ियों का कहना है कि खेल मैदान की दशा खराब होने लगी है। मैदान में क्रिकेट, हॉकी और फुटबाल प्रतियोगिता का आयोजन होता है। खेल मैदान की दशा सुधारने, नियमित जल छिड़काव से विशेष घास की हरियाली को कायम रखने की मांग रखी है। वहीं, पांवटा साहिब नगर परिषद अध्यक्षा सीमा देवी और उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह मान ने बताया कि मैदान की दशा सुधारने के लिए हर संभव प्रयास करेगी। उधर, एसडीएम पांवटा साहिब लायक राम वर्मा ने ज्ञापन मिलने की पुष्टि की है। पांवटा नगर परिषद को खेल मैदान के सौंदर्यीकरण और पानी छिड़काव करवाने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed