फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   road maintains work and others activity begin in dadhahu area

Sirmour News: रेणुकाजी मेले की तैयारियां शुरू, लोक निर्माण चौकन्ना

Wed, 25 Oct 2023 11:21 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 25 Oct 2023 11:21 PM IST
विज्ञापन
road maintains work and others activity begin in dadhahu area
श्रीरेणुकाजी मेले को लेकर ददाहू में सड़कों के गड्ढे भरने में जुटा लोक निर्माण विभाग। संवाद
सचित्र
विज्ञापन

रेणुकाजी मेले की तैयारियां शुरू, लोक निर्माण चौकन्ना

20 नवंबर तक सभी आवश्यक तैयारियां पूरी करने के हैं निर्देश

संवाद न्यूज एजेंसी

ददाहू (सिरमौर)। आगामी 22 नवंबर से शुरू होने वाले अंतरराष्ट्रीय रेणुकाजी मेले के आयोजन को लेकर लोक निर्माण विभाग चौकना हो गया है। ददाहू से लेकर मेला स्थल तक सड़कों की हालत को सुधारा जा रहा है। साथ ही पेचवर्क के जरिए सड़कों को समतल किया जा रहा है।

उधर, रेणुकाजी विकास बोर्ड भी अपने स्तर पर मेले की तैयारियों में जुटा हुआ है। बोर्ड के अध्यक्ष एवं उपायुक्त सुमित खिमटा ने 20 नवंबर तक सभी तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने सभी विभागों की जिम्मेदारियां सुनिश्चित की हैं। मेले से संबंधित तमाम व्यवस्थाओं को ठेके पर दिया जाना है। इसे लेकर 10 नवंबर तक सभी व्यवस्थाओं के टेंडर आमंत्रित किए जाएंगे।
विज्ञापन


रेणुकाजी विकास बोर्ड के कार्यवाहक सीईओ एवं तहसीलदार ददाहू राजेंद्र ठाकुर ने बताया कि उपायुक्त के निर्देशों पर मेले से संबंधित सभी को तैयारियों को अंजाम दिया जा रहा है। निश्चित समय में ही सभी तैयारियां पूर्ण कर ली जाएंगी।

श्रीरेणुकाजी मेले को लेकर ददाहू में सड़कों के गड्ढे भरने में जुटा लोक निर्माण विभाग। संवाद

श्रीरेणुकाजी मेले को लेकर ददाहू में सड़कों के गड्ढे भरने में जुटा लोक निर्माण विभाग। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed