{"_id":"610ad4f48ebc3ec24774e3e9","slug":"road-maintain-demand-in-ponta-congress-nahan-news-sml379280434","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांवटा-शिलाई एनएच और दूसरी सड़कें न सुधारी तो चक्का जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांवटा-शिलाई एनएच और दूसरी सड़कें न सुधारी तो चक्का जाम
विज्ञापन
पांवटा साहिब में सड़क की खस्ताहालत को लेकर एसडीएम को ज्ञापन सौंपते कांग्रेसी।
- फोटो : NAHAN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा-शिलाई एनएच-707 मार्ग बहदाल हो चुका है। पांवटा बद्रीपुर चौक से तारुवाला तक हल्की बारीश होने पर सड़क तालाब का रुप धारण कर रही है। यहां सड़क पर इतने गड्ढे पड़ चुके हैं कि उसमें सड़क ढूंढना तक मुश्किल हो गया है। यह बात ब्लॉक कांग्रेस इकाई के अध्यक्ष अश्विनी शर्मा ने कही।
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पांवटा साहिब अध्यक्ष अश्विनी शर्मा, प्रेमपाल ठाकुर, दिनेश कुमार और प्रताप सिंह का कहना है कि एनएच-707 बद्रीपुर से तारुवाला के बीच की सड़क पर सैकड़ों गड्ढे हो चुके हैं जिनको दुरुस्त नहीं किया जा रहा है। इसके कारण यहां रोज हादसे भी हो रहे हैं। छोटे वाहनों और राहगीरों का पैदल तक चलना कठिन होता जा रहा है।
इस समस्या के समाधान की मांग को लेकर कांग्रेस का एक प्रतिनिधिमंडल एसडीएम पांवटा से मिला। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने एक ज्ञापन भी अधिकारी को सौंपा। कांग्रेसीजनों ने अधिकारी से सड़कों की बदहाल हालत को अविलंब सुधारने की मांग की। उन्होंने कहा कि यदि ऐसा नहीं किया गया तो वह सभी सड़क पर चक्का जाम कर देंगे।
विज्ञापन
एसडीएम पांवटा साहिब विवेक महाजन ने प्रतिनिधिमंडल से समस्या के बारे में ज्ञापन मिलने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि इस बारे में एनएच अथॉरिटी से बात की जाएगी जिससे समस्या का समाधान हो सके।
----------