{"_id":"6a5b68d73df0ff6b0d0f55aa","slug":"road-condition-and-electricity-cut-creating-problem-in-ponta-nahan-news-c-177-1-ssml1030-183720-2026-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: सड़कों की बदहाल दशा और अघोषित बिजली कट बने लोगों के सिरदर्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: सड़कों की बदहाल दशा और अघोषित बिजली कट बने लोगों के सिरदर्द
विज्ञापन
पांवटा साहिब के विधायक सुखराम चौधरी पत्रकारों से बात करते हुए। संवाद
पांवटा साहिब में दिन और रात के समय कई बार बिजली के कटों से जनता त्रस्त : सुखराम चौधरी
भाजपा महिला मोर्चा की बैठक के बाद पत्रकारवार्ता में बोले पांवटा के विधायक सुखराम चौधरी
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। क्षेत्र में अघोषित बिजली के कट से लोग दिक्कतें झेल रहे हैं। एमडीआर और अन्य संपर्क सड़कों की हालत काफी खराब है। प्रदेश की सुक्खू सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हो रही है। बदहाल सड़कों से पांवटा साहिब की जनता त्रस्त है। विधायक और पूर्व ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी शनिवार को भाजपा महिला मोर्चा की संगठनात्मक बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
विधायक सुखराम चौधरी ने बताया कि प्रदेश की सरकार निकम्मी सरकार है। विकास की गति पूरी तरह ठप हो चुकी है। हिमाचल-उत्तराखंड को जोड़ने वाले निर्माणाधीन नए यमुना पुल को शीघ्र शुरू करवाने सरकार गंभीर नहीं रही है। इस मुद्दे को विधानसभा सत्र के दौरान कई बार उठाया भी गया है। मुख्यमंत्री, लोक निर्माण विभाग मंत्री के समक्ष इस पुल का मुद्दा उठाया है।
विधायक ने कहा कि भाजपा की पूर्व सरकार के दौरान पांवटा साहिब, धौलाकुआं, नघेता, सतौन, कफोटा, रामपुरघाट, धौलाकुआं और गोंदपुर में व्यवस्था सुधारने के प्रयास करते हुए बिजली के सब स्टेशन लगाए गए हैं, लेकिन वर्तमान सरकार के साढ़े तीन वर्ष में हालत बदल गई है। दिन के साथ रात को भी बार-बार बिजली के कट लग रहे हैं। एमडीआर और संपर्क सड़कों की हालत किसी से भी छिपी नहीं है।
विज्ञापन
तीन वर्ष में केवल आठ किलोमीटर सड़क की ही मरम्मत हो सकी है। पिछली बरसात और भारी वाहनों के चलते सड़क को क्षति पहुंचने पर ठीक नहीं की जा रही है। शहरी क्षेत्र में जलभराव की दिक्कतें लगातार बढ़ रही हैं। निकाय चुनाव के बाद अध्यक्ष-उपाध्यक्ष चुनाव में देरी के चलते पिछले कुछ माह से विकास प्रभावित हुआ है। नगर परिषद की कार्यकारी अधिकारी समस्या पर गंभीरता से संज्ञान लें, पांवटा साहिब में अधिक से अधिक समय रह कर शहरी विकास को समय दें। इस दौरान मंडल अध्यक्ष पांवटा साहिब हितेंद्र कुमार व अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।-- -- -- -- -- --
विज्ञापन
भाजपा महिला मोर्चा की बैठक के बाद पत्रकारवार्ता में बोले पांवटा के विधायक सुखराम चौधरी
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। क्षेत्र में अघोषित बिजली के कट से लोग दिक्कतें झेल रहे हैं। एमडीआर और अन्य संपर्क सड़कों की हालत काफी खराब है। प्रदेश की सुक्खू सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हो रही है। बदहाल सड़कों से पांवटा साहिब की जनता त्रस्त है। विधायक और पूर्व ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी शनिवार को भाजपा महिला मोर्चा की संगठनात्मक बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
विधायक सुखराम चौधरी ने बताया कि प्रदेश की सरकार निकम्मी सरकार है। विकास की गति पूरी तरह ठप हो चुकी है। हिमाचल-उत्तराखंड को जोड़ने वाले निर्माणाधीन नए यमुना पुल को शीघ्र शुरू करवाने सरकार गंभीर नहीं रही है। इस मुद्दे को विधानसभा सत्र के दौरान कई बार उठाया भी गया है। मुख्यमंत्री, लोक निर्माण विभाग मंत्री के समक्ष इस पुल का मुद्दा उठाया है।
विज्ञापन
विधायक ने कहा कि भाजपा की पूर्व सरकार के दौरान पांवटा साहिब, धौलाकुआं, नघेता, सतौन, कफोटा, रामपुरघाट, धौलाकुआं और गोंदपुर में व्यवस्था सुधारने के प्रयास करते हुए बिजली के सब स्टेशन लगाए गए हैं, लेकिन वर्तमान सरकार के साढ़े तीन वर्ष में हालत बदल गई है। दिन के साथ रात को भी बार-बार बिजली के कट लग रहे हैं। एमडीआर और संपर्क सड़कों की हालत किसी से भी छिपी नहीं है।
विज्ञापन
तीन वर्ष में केवल आठ किलोमीटर सड़क की ही मरम्मत हो सकी है। पिछली बरसात और भारी वाहनों के चलते सड़क को क्षति पहुंचने पर ठीक नहीं की जा रही है। शहरी क्षेत्र में जलभराव की दिक्कतें लगातार बढ़ रही हैं। निकाय चुनाव के बाद अध्यक्ष-उपाध्यक्ष चुनाव में देरी के चलते पिछले कुछ माह से विकास प्रभावित हुआ है। नगर परिषद की कार्यकारी अधिकारी समस्या पर गंभीरता से संज्ञान लें, पांवटा साहिब में अधिक से अधिक समय रह कर शहरी विकास को समय दें। इस दौरान मंडल अध्यक्ष पांवटा साहिब हितेंद्र कुमार व अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।