फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   road closed due to rain in sirmaur

चार घंटे बंद रही जमटा-नावनी सड़क, यात्री हुए परेशान

Tue, 07 Sep 2021 08:14 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 07 Sep 2021 08:14 PM IST
विज्ञापन
road closed due to rain in sirmaur
सिरमौर जिला में बारिश के चलते भूस्खलन से बंद हुआ जमटा नावनी संपर्क मार्ग। - फोटो : NAHAN
नाहन (सिरमौर)। भारी बारिश के बीच मंगलवार को जमटा-नावनी संपर्क मार्ग चार घंटे बंद रहा। इसके चलते लोगों को भारी दिक्कतें का सामना करना पड़ा। जमटा नाहन मुख्य मार्ग से नावनी की ओर जाने वाला संपर्क मार्ग सोमवार रात्रि भारी बारिश के चलते हुए भूस्खलन और पेड़ गिरने से बाधित रहा। इससे जिला मुख्यालय की ओर जाने वाले यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

इस दौरान कई बाइक चालक सड़क किनारे फंसे रहे। कई चालकों ने मलबे के बीच बाइक धकेलकर मुख्य सड़क तक पहुंचाया। वहीं, छोटे वाहन चालक भी गंतव्य तक नहीं पहुंच पाए। मंगलवार दोपहर 11 बजे के आसपास विभाग ने जेसीबी मशीन से मार्ग को बहाल कराया।
विज्ञापन

इसके बाद इस मार्ग पर आवाजाही बहाल हो पाई। इस संपर्क मार्ग पर इससे पहले भी कई बार भूस्खलन हो चुका है, जिससे लोगों को दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं। इसके साथ-साथ जिला मुख्यालय नाहन की अन्य सड़कों पर भी जगह-जगह पत्थर गिरने का सिलसिला जारी रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

एनएच 907ए पर भी कई जगह पत्थर गिरे। बारिश से मातर भेड़ों सड़क, नाहन- रामाधौण सड़क पर भी भूस्खलन हुआ। विभाग ने इन सड़कों को आवाजाही के लिए बहाल कर दिया। उधर, सहायक अभियंता डीएस राणा ने बताया कि नाहन उपमंडल की कुछ सड़कों पर भूस्खलन हुआ लेकिन विभाग ने जेसीबी मशीन से तुरंत सड़कों को आवाजाही के लिए बहाल कर दिया।
.
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed