फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   road closed due to landslides

भूस्खलन से नाहन-शिमला राष्ट्रीय उच्च मार्ग साढ़े तीन घंटे रहा बंद

Sat, 11 Sep 2021 07:38 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 11 Sep 2021 07:38 PM IST
विज्ञापन
road closed due to landslides
नाहन (सिरमौर)। लौटते मानसून ने फिर लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी है। बरसात और भूस्खलन के चलते जहां नाहन-कुमारहट्टी-शिमला नेशनल हाईवे 907ए साढ़े तीन घंटे बंद रहा। वहीं उपमंडल राजगढ़ में पशुशाला ढहने से दो मवेशियों की मौत भी हो गई। इसके अलावा लोक निर्माण विभाग की एक सड़क बंद हो गई, जिसे बहाल कर दिया गया।
विज्ञापन

बरसात से एनएच और सड़कों पर मलबे और पत्थरों के गिरने से वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जानकारी के अनुसार बीते शुक्रवार रात्रि भारी भूस्खलन के चलते नाहन-कुमारहट्टी नेशनल हाइवे 907ए नाहन से करीब सात किलोमीटर दूर जांगीरूग के पास बंद हो गया। इस दौरान मार्ग के दोनों और वाहनों की लंबी कतारें लग गई।
विज्ञापन

इनमें निजी गाड़ियों सहित लंबे रूट की निगम बसें भी फंसी रहीं। सूचना मिलने के तुरंत बाद नेशनल हाईवे अथॉरिटी की जेसीबी मौके पर पहुंची और मार्ग बहाली का कार्य शुरू किया। करीब साढ़े तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद रात 12 बजे के आसपास मार्ग को वाहनों के लिए बहाल कर दिया गया। अभी भी इस सड़क पर भूस्खलन जारी है। मलबे के ढेर सड़क किनारे लगे हैं। सिर्फ आवाजाही के लिए ही सड़क को खोला गया है। यह मार्ग कभी भी बंद हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बारिश के चलते उपमंडल राजगढ़ के लेऊनाना में जगदीश पुत्र धनीराम की एक गोशाला जमींदोज हो गई। इसमें जगदीश को करीब 30 हजार रुपये नुकसान हुआ है। राजगढ़ उपमंडल के ही कूथल गांव में प्रीति देवी की भैंस और संत राम की एक गाय की पशुशाला ढहने से दबकर मौत हो गई। दोनों को 30-30 हजार रुपये का नुकसान हुआ है।

उधर, नेशनल हाइवे ऑथोरिटी के अधिशासी अभियंता अनिल शर्मा ने बताया कि शुक्रवार देर रात्रि नाहन-कुमारहट्टी नेशनल हाईवे 907ए जांगीरूग के पास अवरुद्ध हो गया था। इसे रात्रि 12 बजे वाहनों की आवाजाही के लिए खोल दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed