फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   rks meeting in ponta

Sirmour News: उपमंडलीय आयुष कार्यालय सूरजपुर में हुई आरकेएस की बैठक

Wed, 04 Sep 2024 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 04 Sep 2024 11:58 PM IST
विज्ञापन
rks meeting in ponta
उपमंडलीय आयुष कार्यालय सूरजपुर में बैठक के बाद एसडीएम के साथ आरकेएस के सदस्य: स्त्रोत: विभाग
रोगी कल्याण समिति ने जन सुविधाओं की सराहना की
विज्ञापन

उपमंडलीय आयुष कार्यालय सूरजपुर में हुई आरकेएस की बैठक
बैठक की अध्यक्षता एसडीएम पांवटा गुंजीत सिंह चीमा ने की
इस दौरान वर्ष 2024-25 के लिए विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब(सिरमौर)। राजकीय आयुर्वेदिक अस्पताल पांवटा साहिब की रोगी कल्याण समिति की गवर्निंग बॉडी (शासी निकाय) की द्वितीय बैठक उप मंडलीय आयुष कार्यालय सूरजपुर आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता उपमंडल अधिकारी पांवटा साहिब गुंजीत सिंह चीमा की ओर से की गई। बैठक में 2023-24 में रोगी कल्याण समिति की ओर से किए गए आय-व्यय के बारे में विस्तार से बताया गया।

आरकेएस की बैठक में कार्यकारी समिति की अध्यक्ष उप मंडलीय आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर जसप्रीत कौर एवं प्रभारी राजकीय आयुर्वेदिक अस्पताल पांवटा साहिब डॉ. कुलदीप शर्मा ने रोगी कल्याण समिति के अन्य सदस्यों के समक्ष प्रस्ताव प्रस्तुत किए। सदस्यों की ओर से सीमित संसाधन होने के बावजूद आयुर्वेदिक अस्पताल पांवटा साहिब की ओर से आम जनमानस को दी जा रही सेवाओं की सराहना की। साथ ही वर्ष 2024-25 के लिए विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई। इस वर्ष के लिए अध्यक्ष एवं सभी सम्मानित सदस्यों की सहमति से 1़ 80 लाख का बजट पारित किया गया। इसमें यूजर चार्जेज को लेकर यथा स्थिति बनाए रखी गई।
विज्ञापन

इस कार्यक्रम के दौरान सभी उपस्थित सदस्यों को उपमंडलीय आयुष अधिकारी सूरजपुर द्वारा अश्वगंधा अभियान के तहत अश्वगंधा के पौधे भी भेंट किए गए। इसके अतिरिक्त आयुर्वेद से संबंधित जानकारियों की पाठ्य सामग्री भी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन



बैठक में नगर पालिका परिषद अध्यक्ष निर्मल कौर, मनोनीत सदस्य अध्यक्ष हिमोत्कर्ष संस्था आरपी तिवारी, हिमाचल प्रदेश चैम्बर ऑफ कॉमर्स अध्यक्ष पांवटा साहिब सतीश गोयल, सीडीपीओ गीता सिंगटा, राजकीय आयुर्वेदिक अस्पताल से वरिष्ठ चिकित्सक विशेषज्ञ डॉ. नरेश चौहान, खंड विकास अधिकारी दयाल सिंह, पीडब्ल्यूडी विभाग से दलीप सिंह कपूर, जल शक्ति विभाग से कनिष्ठ अभियंता पवन कुमार, कन्या स्कूल से प्रधानाचार्य रतन ठाकुर, परिचारिका कमलप्रीत कौर, फार्मेसी अधिकारी प्रतिभा शर्मा व परमिंदर सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे।

...
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed