फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   rice perchase centre

सिरमौर में धान खरीद की तैयारियां शुरू, तीन केंद्र बनाए

Fri, 01 Oct 2021 11:21 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 01 Oct 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
rice perchase centre
पांवटा साहिब (सिरमौर)। जिला सिरमौर में धान फसल खरीद की तैयारी की जा रही है। पूरे प्रदेश में चार स्थलों पर एफसीआई व स्टेट एजेंसी के माध्यम से खरीद की जाएगी। जिला सिरमौर में इसी सप्ताह से धान खरीद व्यवस्था के लिए सिरमौर मंडी समिति तैयारियों में जुटी है। सिरमौर में इस वर्ष तीन लाख क्विंटल धान खरीद का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन

धान खरीद एजेंसियों से धान खरीद प्रक्रिया को व्यवस्था जांचने के बाद प्रदेश में चार धान खरीद केंद्रों को अब तक चिह्नित किया है। जिसमें सिरमौर व नालागढ़ में स्टेट एजेंसी, ऊना व फतेहपुर में भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) के माध्यम से खरीद व्यवस्था की जा रही है। सिरमौर में इसी सप्ताह धान की खरीद शुरू करने के प्रयास किए जा रहे हैं। धान की खरीद के लिए सरकार की तरफ से न्यूनतम समर्थन मूल्य 1950 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन

बता दें कि गत वर्ष धान की खरीद पांवटा में शुरू करवाने की व्यवस्था को सिरमौर मंडी समिति ने पूरी कोशिश तो की गई थी। लेकिन, एफसीआई की शर्तें पूर्ण न होने के कारण खरीद शुरू नहीं हो सकी। इसके चलते पांवटा समेत सिरमौर जिला के किसानों को पंजाब व हरियाणा में अपनी धान फसल बेचनी पड़ी थी। जिला सिरमौर में हिमाचल प्रदेश में सबसे अधिक धान की फसल होती है। सिरमौर में कोलर से लेकर भगानी तक पांवटा उपमंडल क्षेत्र में लाखों टन गेहूं का उत्पादन होता है। जिला सिरमौर में दो दशकों के बाद एपीएमसी द्वारा फूड कारपोरेशन ऑफ इंडिया के सहयोग से जिला सिरमौर में धान की खरीद की जाती रही है। पांवटा साहिब उपमंडल में तीन धान खरीद केंद्र बनाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, सिरमौर कृषि मंडी समिति अध्यक्ष रामेश्वर शर्मा ने कहा कि धान फसल एमएसपी 1950 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित की गई है। सिरमौर में धान की खरीद इसी सप्ताह शुरू करवाने के हर संभव प्रयास हो रहे हैं। तीन धान खरीद केंद्र बनाए जा रहे हैं। सिरमौर से करीब तीन लाख क्विंटल धान खरीद का लक्ष्य इस बार रखा गया है। धान की खरीद व्यवस्था की तैयारियां पूरी की जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed