{"_id":"5f5e68078ebc3e4dd27c872f","slug":"report-of-a-young-man-who-came-positive-after-death-nahan-news-sml3449992107","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना संक्रमित पांवटा साहिब के 36 वर्षीय युवक की मौत 16-38-59","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना संक्रमित पांवटा साहिब के 36 वर्षीय युवक की मौत 16-38-59
विज्ञापन
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा साहिब में ज्वालापुर इलाके के 36 वर्षीय युवक की मौत हो गई है। उसे बुखार के साथ सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। नाहन मेडिकल कॉलेज से उसे पीजीआई रेफर किया गया लेकिन, पीजीआई पहुंचने से पहले रास्ते में उसकी मृत्यु हो गई। जिसके बाद उसका कोविड-19 का टेस्ट किया गया। जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। युवक का कोविड प्रोटोकोल के तहत अंतिम संस्कार कर दिया गया है। मेडिकल कॉलेज के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. निर्दोष भारद्वाज रविवार को स्वयं मेडिकल कॉलेज पहुंचे और पूरे आईसोलेशन वार्ड को सैनिटाइज करवाया।
जानकारी अनुसार पांवटा के ज्वालापुर निवासी युवक (36) की तबीयत खराब हो गई। तीन दिनों से बुखार व सांस लेने में दिक्कतों की शिकायत रही। परिजन युवक को सूरजपुर एक निजी अस्पताल ले गए। जहां से उसे मेडिकल कॉलेज नाहन भेजा गया। शुक्रवार शाम को परिजन युव को नाहन मेडिकल कॉलेज लाए। लेकिन, कुछ घंटे के बाद ही उसे मेडिकल कॉलेज से पीजीआई रेफर किया गया। पीजीआई ले जाते वक्त कालांअब के समीप युवक ने दम तोड़ दिया। शनिवार को मृतक का पोस्टमार्टम तथा कोरोना टेस्ट हुआ। जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर स्वास्थ्य विभाग ने शनिवार शाम को मृतक का पांवटा में ही अंतिम संस्कार कर दिया।
सीएमओ सिरमौर डॉ. केके पराशर व बीएमओ राजपुर डॉ. अजय देयोल ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि मृतक रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उन्होंने बताया कि पांवटा साहिब में स्वास्थ्य की टीम की देखरेख में कोविड-19 के प्रोटोकोल अनुसार मृतक युवक का अंतिम संस्कार कर दिया गया है।