फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   repair work on nh

नाहन-शिमला एनएच 907ए पर अब सुहाना होगा सफर

Sun, 03 Oct 2021 11:09 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 03 Oct 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
repair work on nh
नाहन (सिरमौर)। जिला मुख्यालय नाहन से शिमला जाने वाले वाहन चालकों को अब खस्ताहाल सड़क के चलते परेशानी नहीं उठानी पड़ेगी। नाहन-शिमला नेशनल हाइवे 907ए पर टारिंग का कार्य शुरू हो गया है। नाहन के दोसड़का से बनेठी तक 20 किलोमीटर टॉरिंग का कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन

नेशनल हाइवे ऑथोरिटी के नाहन मंडल के तहत आने वाले इस एनएच पर यह कार्य अक्तूबर महीने के अंत तक पूरा कर लिया जाएगा। सड़क की टारिंग का कार्य गणपति बिल्डर को सौंपा गया है। दोसड़का से बनेठी तक टॉरिंग के लिए 5 करोड़ 52 लाख बजट जारी हुआ है। जानकारी के अनुसार टॉरिंग का कार्य बनेठी से शुरू किया गया है। अब तक करीब सात किलोमीटर का कार्य पूरा हो चुका है। एनएच अथॉरिटी पदाधिकारियों के अनुसार इस कार्य को अक्तूबर माह के अंत तक पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

गौरतलब है कि बरसात में भूस्खलन और मलबे के चलते एनएच की हालत दयनीय हो गई थी। ऐसे में वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। सबसे खराब हालत नाहन शहर से बनोग और दोसड़का की ओर जाने वाली सड़क की है। वहीं जिन स्थानों पर भूस्खलन हुआ है, वहां भी सड़क की स्थिति दयनीय है। टारिंग होने से अब सड़क की हालत फिर से सुधरेगी। हरिद्वार, देहरादून, औद्योगिक क्षेत्र पांवटा साहिब से राजधानी शिमला जाने के लिए यह सबसे सुगम रास्ता है। कनिष्ठ अभियंता वीरबल ठाकुर ने बताया कि नाहन-शिमला नेशनल हाईवे 907 ए पर टारिंग का कार्य शुरू किया गया है। दोसड़का से बनेठी तक 20 किलोमीटर सड़क पर टारिंग की जा रही है। उन्होंने बताया कि बनेठी से शिल्ली तक टारिंग का कार्य पूरा कर लिया गया है। अक्तूबर महीने के अंत तक इस कार्य को पूरा कर लिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed