{"_id":"58234d464f1c1bfb02b39886","slug":"renuka-fair-start","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेणुका में मां-बेटे का भव्य मिलन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेणुका में मां-बेटे का भव्य मिलन
ब्यूरो, अमर उजाला, श्री रेणुका जी (सिरमौर)।
Updated Wed, 09 Nov 2016 09:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मां-बेटे के मिलन के साक्षी बने हजारों भक्तों के जयकारों के बीच पौराणिक एवं ऐतिहासिक रेणुका मेले का आगाज हुआ। भगवान परशुराम माता रेणुका से मिलने के लिए जैसे ही रेणुका पहुंचेे। ऐतिहासिक रेणुका मंदिर का पूरा परिवेश जयकारों से गूंज उठा।
बुधवार को शुभारंभ अवसर पर गिरि नदी के तट पर सुसज्जित पालकियों में विराजमान भगवान परशुराम के दर्शन के लिए दिनभर भक्तों का तांता लगा रहा। भीड़ इतनी अधिक थी कि पुलिस कर्मियों को भीड़ पर नियंत्रण पाने में खासी मशक्कत करनी पड़ी।
इसके बाद दोपहर को ददाहू से रेणुका तक निकली शोभायात्रा में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। दोपहर बाद भगवान परशुराम की सुसज्जित पालकी ददाहू से रेणुका के लिए रवाना हुई। ढोल नगाड़े और बैंड बाजे की धुन पर निकली इस भव्य शोभा यात्रा में हजारों लोगों ने अपनी हाजिरी भरी। झूमते-नाचते, गाते और मां रेणुका और भगवान परशुराम के जयकारे लगाते हुए यह शोभा यात्रा श्री रेणुका जी पहुंची। जहां भव्य देव मिलन देखने के लिए पहले से ही जनसैलाब उमड़ा हुआ था। मां और पुत्र के इस मिलन को देखकर लोग जहां भाव-विभोर हो गए। वहीं, खुशी में झूमते नजर आए।