फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   religious event in nahan sirmaur

बालासुदंरी मंदिर त्रिलोकपुर में पांच हजार श्रद्धालुओं ने नवाया शीश

Fri, 08 Oct 2021 08:00 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 08 Oct 2021 08:00 PM IST
विज्ञापन
religious event in nahan sirmaur
नाहन में नवरात्र पर्व के दूसरे दिन मंदिर में माथा टेकने पहुंचे श्रद्धालु। - फोटो : NAHAN
कालाअंब (सिरमौर) शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन शुक्रवार को त्रिलोकपुर स्थित माता बाला सुंदरी मंदिर में पांच हजार श्रद्धालुओं ने माता के दरबार में शीश नवाया। इस दौरान हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली से आए माता के भक्तों ने शांतिपूर्वक तरीके से माता बालासुंदरी के दर्शन किए और आशीर्वाद प्राप्त किया।
विज्ञापन

प्रतिदिन की भांति माता बाला सुंदरी मंदिर के कपाट सुबह पांच बजे की आरती के बाद दर्शनार्थ खोले गए। दिनभर श्रद्धालु माथा टेकने पहुंचते रहे। हालांकि, कोरोना के भय के कारण दूरदराज के क्षेत्रों से श्रद्धालु कम संख्या में पहुंच रहे हैं। नवरात्र मेले के पहले दिन की अपेक्षा दूसरे दिन श्रद्धालुओं की आमद आधी यानी 50 फीसदी रही।
विज्ञापन

उपायुक्त सिरमौर एवं आयुक्त त्रिलोकपुर मंदिर न्यास रामकुमार गौतम ने बताया कि दूसरे दिन श्रद्घालुओं ने माता को नौ लाख 58 हजार 560 रुपये नकद राशि और 860 ग्राम चांदी चढ़ावे के रूप में श्रद्धालुओं ने अर्पित की गई। इस दौरान श्रद्धालुओं ने जिला प्रशासन की ओर से जारी कोरोना संबंधी दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए माता के दर्शन किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके साथ-साथ जिला मुख्यालय नाहन स्थित काली माता मंदिर, जमटा स्थित माता बालासुंदरी मंदिर, बनोग स्थित माता बाला सुंदरी मंदिर, कटासन मंदिर के अलावा जिले के अन्य मंदिरों में भी कई श्रद्घालुओं ने हाजिरी भरी। इस दौरान मंदिर कमेटियों ने अपने स्तर पर पुख्ता इंतजाम किए हैं। थर्मल स्क्रीनिंग से तापमान जांचने और हाथों को सैनिटाइज करने के बाद ही श्रद्घालुओं को मंदिर में प्रवेश दिया गया।
...............
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed