फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   relief demand in tet

Sirmour News: 2010 से पूर्व नियुक्त सभी शिक्षकों को टेट में एकमुश्त छूट देने की मांग

Sat, 11 Jul 2026 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jul 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
relief demand in tet
सराहां में सांसद सुरेश कश्यप को ज्ञापन देते अखिल भारतीय राष्ट्रीय महासंघ सिरमौर के पदाधिकारी। स
सचित्र--
विज्ञापन



अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने सांसद सुरेश कश्यप को दिया ज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन। अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ सिरमौर की अहम बैठक राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पवन मिश्रा की अध्यक्षता में हुई। इसमें मेरा विद्यालय, मेरा तीर्थ के राष्ट्रीय सह संयोजक बलबीर सिंह नेगी भी विशेष रूप से मौजूद रहे। बैठक में शिक्षकों ने 23 अगस्त 2010 से पहले नियुक्त सभी शिक्षकों को टेट में एकमुश्त छूट देने की मांग की। वक्ताओं ने कहा कि एनसीटीई की ओर से सभी शिक्षकों के लिए टेट जरूरी किए जाने के कारण लाखों शिक्षकों की आजीविका पर संकट पैदा हो गया है।
बैठक के दौरान संगठन का प्रतिनिधिमंडल शिमला संसदीय क्षेत्र के सांसद सुरेश कश्यप से भी मिला और उनको ज्ञापन सौंपा। इसके माध्यम से संपूर्ण भारत में 23 अगस्त 2010 से पहले के नियुक्त सभी शिक्षकों को टेट में एकमुश्त छूट देने की मांग की।
विज्ञापन

इस मौके पर अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ जिला सिरमौर के अध्यक्ष कपिल मोहन ठाकुर, जिला कोषाध्यक्ष रोहित कुमार, प्रांत सचिव मामराज चौधरी, कार्यालय सचिव ओंकार शर्मा सहित दोनों खंडों के 50 सक्रिय सदस्य मौजूद रहे।--------
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed