फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   rampur news, auto, union, meting, with dsp,

Sirmour News: ट्रैफिक व्यवस्था को बनाए रखें ऑटो चालक, नियमों का करें पालन

Thu, 29 Feb 2024 06:56 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 29 Feb 2024 06:56 PM IST
विज्ञापन
rampur news, auto, union, meting, with dsp,
डीएसपी रामपुर ने ऑटो चालकों को यातायात का पढ़ाया पाठ, यू टर्न करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई
विज्ञापन

ऑटो यूनियन ने पुलिस प्रशासन को समस्याओं से करवाया अवगत
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। रामपुर बाजार में ओवरलोडिंग, मनमाना किराया वसूलने और यातायात के नियमों का पालन न करने वालों ऑटो चालकों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। ऑटो चालकों को प्रशासन और पुलिस द्वारा चयनित स्थानों पर भी ही ऑटो पार्क करने होंगे। चिह्नित जगहों के अलावा अन्य जगहों पर ऑटो पार्क करने पर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। डीएसपी रामपुर नरेश शर्मा ने वीरवार को ऑटो चालकों को यातायात नियमों का पाठ पढ़ाया। उन्होंने बताया कि रामपुर चार जिलों का मुख्य व्यापारिक केंद्र होने से लोगों को आना जाना अधिक रहता है। इसलिए पुलिस ने यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए सभी वाहनों को पार्क करने के लिए जगह चयनित की गई है, जिससे बाजार में लोगों को ट्रैफिक जाम की समस्या से न जूझना पड़े। बैठक में ऑटो यूनियन के पदाधिकारियों ने भी अपनी समस्याओं से अवगत करवाया। उन्होंने बताया कि चौधरी अड्डा के पास 4 ऑटो खड़े करने के लिए जो स्थान चिह्नित किया गया था, पुलिस ने उसे बंद कर दिया है। इसे बहाल किया जाना चाहिए, जिससे ऑटो चालकों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। डीएसपी रामपुर ने ऑटो चालकों को निर्देश दिए कि पुलिस और प्रशासन की ओर से चयनित जगहों पर ही ऑटो पार्क करें। इसमें चौधरी अड्डा के पास 4 ऑटो, बौद्ध मंदिर के पास 10 ऑटो, भंडारी होटल के पास 6 ऑटो और पुराना बस अड्डा के नजदीक नोगली के लिए 6 ऑटो को खड़ा करने लिए जगह चयनित की गई है। उन्होंने कहा कि मनमाने तरीके से यू टर्न करने वालों पर भी चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर बुशहर ऑटो यूनियन के प्रधान गोपाल, महासचिव मस्तराम कश्यप, संगठन सचिव टेक चंद, कोषाध्यक्ष विश्वनाथ सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed