{"_id":"5798f4904f1c1bec6a21e317","slug":"rajgargh-solan-road-two-hours-blocked","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो घंटे बंद रहा राजगढ़-सोलन सड़क मार्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो घंटे बंद रहा राजगढ़-सोलन सड़क मार्ग
ब्यूरो अमर, उजाला राजगढ़ (सिरमौर)।
Updated Wed, 27 Jul 2016 11:21 PM IST
विज्ञापन
सड़क
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
राजगढ़ (सिरमौर)। भारी बारिश के कारण राजगढ़-सोलन मार्ग बुधवार सुबह दो घंटे बंद रहा। इससे दोनों तरफ से आने वाले वाहन जाम में फंसे रहे। यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। मार्ग अवरुद्ध होने के कारण लोग निर्धारित समय पर गंतव्य स्थानों तक नहीं पहुंच सके। बुधवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे यह मार्ग नेरी रतोली के निकट भारी मलबा व उसके साथ चीड़ का एक पेड़ गिरने से बंद हो गया था।
सड़क मार्ग को खोलने के लिए लोक निर्माण विभाग ने एक जेसीबी किराए पर लाकर सड़क को दस बजे आवाजाही के लिए खोल दिया। इस दौरान सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई। यही नहीं जब सड़क खुली तो भी वाहनों को दोनों तरफ से बहाल होने में करीब आधा घंटा लग गया। इसके अलावा राजगढ़ इलाके के कई मार्गों पर भी मलबा आने से वाहन चालकों व लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
-----