{"_id":"60b4ee368ebc3e29b260a8cb","slug":"rainy-wheather-destroyed-case-crops-nahan-news-sml372072187","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौहराधार क्षेत्र में ओलावृष्टि से नकदी फसलों सहित फलों को नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौहराधार क्षेत्र में ओलावृष्टि से नकदी फसलों सहित फलों को नुकसान
विज्ञापन
नौहराधार (सिरमौर)। मौसम की अचानक करवट के साथ नौहराधार क्षेत्र में सोमवार को बारी ओलावृष्टि से नकदी फसलों के साथ-साथ फलदार पौधों को भारी नुकसान पहुंचा। इसके चलते किसानों को भारी निराशा हाथ लगी है।
हालांकि, लंबे समय से किसान और बागवान बारिश के इंतजार में बैठे थे लेकिन बारिश की जगह भारी ओलावृष्टि ने किसानों की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। सोमवार को हुई ओलावृष्टि से नौहराधार, चाढ़ना, चुनवी, डमाह, घंडूरी आदि गांव में किसानों बागबानों को भारी नुकसान हुआ है।
किसानों की जहां फसलें नष्ट हुई हैं वहीं खेत खलियान भी ढह गए हैं। क्षेत्र के किसान बाबूराम, केदार सिंह, उदयराम, रघुवीर आदि ने बताया कि किसानों नेमूली, गोभी, फ्रांसबीन की पनीरी अपने खेतों में लगाई हुई है जिसे ओलावृष्टि ने तबाह कर दिया। इसी तरह ओलावृष्टि से फलदार पौधों को भी भारी नुकसान हुआ है फलदार पौधों में आजकल सेब खुमानी, आड़ू आदि लगे हैं जो कि ओलावृष्टि ने दागदार कर दिए। आधे फल झड़ कर जमीन में गिर गए हैं।
विज्ञापन
भारी ओलावृष्टि और बारिश ने किसानों की फसलों पर भारी कहर बरपाया है। भारी ओलावृष्टि के कारण किसानों और बागबानों को लाखों का नुकसान हुआ है। उन्होंने कृषि और बागवानी विभाग से प्रभावित क्षेत्र का दौरा कर खराब फसलों का मुआवजा देने की गुहार लगाई है।
................