फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   raindom sampleing begin in kulhaal utrakhand border near ponta sahib

उत्तराखंड बार्डर कुल्हाल पर रैंडम सैंपलिंग शुरू

Thu, 02 Dec 2021 12:03 AM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 02 Dec 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
raindom sampleing begin in kulhaal utrakhand border near ponta sahib
हिमाचल-उत्तराखंड सीमा पर कुल्हाल बैरियर पर रैंडम सैंपलिंग करती विकासनगर अस्पताल की टीम। - फोटो : NAHAN
पांवटा साहिब (सिरमौर)। उत्तराखंड जाने वाले लोगों को अब राज्य सीमा कुल्हाल बैरियर पर कोरोना की जांच से गुजरना पड़ेगा। हिमाचल-उत्तराखंड बार्डर कुल्हाल में बुधवार से रैंडम सैंपलिंग शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन के बढ़ते संभावित खतरे को देख कर उत्तराखंड सरकार ने एहतियात बरतना शुरू कर दिया है। बाहरी राज्यों को जाने वाले लोग को अब कोरोना जांच से गुजरना होगा। नागरिक अस्पताल विकासनगर स्वास्थ्य विभाग टीम में शामिल अतुल कुमार, मयंक, अंजली, सुभाष और सागर की तैनाती कुल्हाल बैरियर पर कर दी गई है। वह उत्तराखंड जाने वालों के टेस्ट कर रहे हैं।
विज्ञापन

अतुल ने कहा कि राज्य के बार्डर कुल्हाल पर भी रैंडम सैंपलिंग की जा रही हैं। नए वेरिएंट की दस्तक से राज्य की सरकार ने फैसला लिया है। दोपहर तक 54 लोगों के सैंपल लिए गए। बता दें कि हिमाचल प्रदेश के लोगों को भी अब उत्तराखंड जाते हुए कुल्हाल बार्डर पर कोरोना जांच से गुजरना पड़ेगा। कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन के बढ़ते खतरे को देखते हुए उत्तराखंड सरकार एहतियात बरत रही है। अन्य प्रदेशों से यहां आने वाले लोगों को अब कोरोना जांच से गुजरना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

हिमाचल के पांवटा साहिब में उत्तराखंड से रोज सैकड़ों कामगारों का दैनिक कार्य के लिए आवागमन होता है। वहीं पांवटा से भी रोजाना सैकड़ों विद्यार्थी देहरादून, सैलाकुई आदि स्थानों पर शिक्षा ग्रहण करने जाते हैं। उत्तराखंड राज्य सीमा पर कुल्हाल पुलिस चेक पोस्ट प्रभारी रजनीश कुमार सैनी ने पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के निर्देश पर राज्य में प्रवेश करने पर रैंडम सैंपलिंग शुरू कर दी गई हैं। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम तैनात हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed