{"_id":"611ff6bf8ebc3e79d45d0695","slug":"rain-in-sirmaur-nahan-news-sml381064284","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुरुवाला पंचायत में रिहायशी घरों में घुसा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुरुवाला पंचायत में रिहायशी घरों में घुसा पानी
विज्ञापन
गत रात्रि बारिश के दौरान पुरूवाला गांव के एक घर में घुसा बरसाती पानी।
- फोटो : NAHAN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांवटा सहित (सिरमौर)। पांवटा ब्लॉक की पुरुवाला ग्राम पंचायत में खेतों और गलियों का पानी रिहायशी घरों में घुस गया। वीरवार रात को बारिश होने से जलभराव हुआ जिससे लोगों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा। ग्रामीणों ने मांग रखी है कि जलभराव समस्याएं दूर करने के लिए पंचायत बेहतर योजना तैयार करें जिससे इस तरह की दिक्कतें दूर हो सकें।
ग्राम पंचायत उपप्रधान इरफान मलिक ने बताया कि गांव के इमरान और शेरखान के घर में आधी रात को जलभराव हुआ। क्षेत्र में रात को काफी बारिश हुई। इसके चलते साथ लगते खेतों और गलियों में काफी पानी भर गया। जल निकासी नहीं होने पर पानी दो परिवारों के रिहायशी घरों में जा घुसा।
रात को घर मे सो रहे दोनों ही परिवार के लोगों को भारी दिक्क़तें हुईं। परिवार के सदस्यों ने मिलकर किसी तरह से पानी को घर से बाहर निकाला। उपप्रधान ने कहा कि समस्या के निराकरण को योजना बना कर दूर करने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
-----------