फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   rain in sirmaur

पुरुवाला पंचायत में रिहायशी घरों में घुसा पानी

Sat, 21 Aug 2021 12:09 AM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 21 Aug 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
rain in sirmaur
गत रात्रि बारिश के दौरान पुरूवाला गांव के एक घर में घुसा बरसाती पानी। - फोटो : NAHAN
पांवटा सहित (सिरमौर)। पांवटा ब्लॉक की पुरुवाला ग्राम पंचायत में खेतों और गलियों का पानी रिहायशी घरों में घुस गया। वीरवार रात को बारिश होने से जलभराव हुआ जिससे लोगों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा। ग्रामीणों ने मांग रखी है कि जलभराव समस्याएं दूर करने के लिए पंचायत बेहतर योजना तैयार करें जिससे इस तरह की दिक्कतें दूर हो सकें।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत उपप्रधान इरफान मलिक ने बताया कि गांव के इमरान और शेरखान के घर में आधी रात को जलभराव हुआ। क्षेत्र में रात को काफी बारिश हुई। इसके चलते साथ लगते खेतों और गलियों में काफी पानी भर गया। जल निकासी नहीं होने पर पानी दो परिवारों के रिहायशी घरों में जा घुसा।
विज्ञापन

रात को घर मे सो रहे दोनों ही परिवार के लोगों को भारी दिक्क़तें हुईं। परिवार के सदस्यों ने मिलकर किसी तरह से पानी को घर से बाहर निकाला। उपप्रधान ने कहा कि समस्या के निराकरण को योजना बना कर दूर करने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed