फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   rain in rajgarh

Sirmour News: राजगढ़ क्षेत्र में बारिश के साथ ओलावृष्टि

Sun, 15 Mar 2026 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 15 Mar 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
rain in rajgarh
राजगढ़ में ओलावृष्टि से हुआ फसलों को नुकसान। संवाद
-क्षेत्र में मटर और फलदार फसलों को नुकसान
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

राजगढ़ (सिरमौर)। कई दिनों की गर्मी के बाद रविवार को राजगढ़ क्षेत्र में हुई बारिश से जहां तापमान में गिरावट आई और लोगों को राहत मिली। वहीं कई पंचायतों में बारिश के साथ हुई ओलावृष्टि ने किसानों और बागवानों की चिंता बढ़ा दी है। ओलों की मार से मटर और फलों को नुकसान पहुंचा है।

राजगढ़ क्षेत्र की भाणत, नेरी कोटली और हाब्बन पंचायतों में हुई ओलावृष्टि से किसानों की मटर की फसल और बागवानों की प्लम और आड़ू को क्षति पहुंची है। प्रगतिशील बागवान रविदत्त भारद्वाज ने बताया कि इस वर्ष मौसम अपेक्षाकृत गर्म रहने के कारण प्लम और आड़ू के पेड़ों पर समय से पहले फूल आ गए थे। अब फलों की सेटिंग भी शुरू हो गई थी। उन्होंने कहा कि अभी पेड़ों पर पत्ते पूरी तरह नहीं आए हैं, ऐसे में ओलावृष्टि से फल और फूलों को काफी नुकसान पहुंचा है। वहीं मटर की फसल भी लगभग तैयार अवस्था में थी, लेकिन ओलावृष्टि के कारण फलियों पर दाग पड़ गए हैं।
विज्ञापन


हालांकि जिन क्षेत्रों में ओलावृष्टि नहीं हुई है, वहां के किसानों और बागवानों के लिए यह बारिश फायदेमंद साबित हो सकती है। बारिश से जमीन में नमी बढ़ेगी, जिससे फसलों की बढ़वार अच्छी होगी। वहीं तापमान में गिरावट आने से लोगों को बढ़ती गर्मी से भी राहत मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाक्स---

दिनभर छाए रहे बादल

नाहन। सिरमौर जिले में रविवार को दिन भर बादल छाए रहे। हालांकि तापमान में गिरावट रही और लोगों ने गर्मी से राहत की सांस ली। उधर, सुबह से ही बादल छाए रहने से किसानों को बारिश की उम्मीद थी। खासकर लहसुन, मटर, प्याज व अन्य नकदी फसलें बारिश न होने के चलते प्रभावित हो रही हैं, लेकिन बारिश न होने से उन्हें मायूसी ही हाथ लगी। मैदानी इलाकों पांवटा साहिब और कालाअंब में मौसम गर्म रहा। संवाद

राजगढ़ में ओलावृष्टि से हुआ फसलों को नुकसान। संवाद

राजगढ़ में ओलावृष्टि से हुआ फसलों को नुकसान। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed