फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   rabbij jagruklta sivir in dahdhau school

Sirmour News: विद्यार्थियों को बताए संक्रमण से बचाव के तरीके

Wed, 07 Oct 2026 12:01 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 07 Oct 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
rabbij jagruklta sivir in dahdhau school
ददाहू स्कूल में रेबीज जागरूकता पर लगी कार्यशाला में मौजूद विद्यार्थी। संवाद
सचित्र--
विज्ञापन







संवाद न्यूज एजेंसी

ददाहू (सिरमौर)। जिले में रेबीज की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे विशेष जागरूकता अभियान के तहत वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ददाहू में जन-जागरूकता शिविर लगाया गया। शिविर में विद्यार्थियों को रेबीज के संक्रमण, बचाव और रोकथाम के उपायों की जानकारी दी गई।

पशु चिकित्साधिकारी ददाहू डॉ. मयंक गौतम ने कहा कि रेबीज गंभीर और घातक बीमारी है, लेकिन समय पर सावधानी बरतकर और आवश्यक टीकाकरण करवाकर इससे बचाव संभव है। उन्होंने बताया कि कुत्ते या किसी अन्य संदिग्ध पशु के काटने अथवा खरोंच लगने पर घाव को तुरंत साबुन और बहते पानी से अच्छी तरह धोना चाहिए। उन्होंने लोगों से घाव पर घरेलू नुस्खे आजमाने से बचने और बिना देरी किए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर आवश्यक एंटी-रेबीज टीकाकरण करवाने की सलाह दी।
विज्ञापन


डॉ. गौतम ने पालतू और आवारा कुत्तों के नियमित एंटी-रेबीज टीकाकरण, पशुओं के साथ सुरक्षित व्यवहार और रेबीज की रोकथाम में आमजन की भूमिका पर भी विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि शिविर का उद्देश्य विद्यार्थियों के माध्यम से समाज में रेबीज के प्रति जागरूकता बढ़ाना और मानव एवं पशु स्वास्थ्य के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना है। शिविर में स्कूल के प्रधानाचार्य, शिक्षकगण और विद्यार्थी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed