{"_id":"6ac6419e74d990f85f069470","slug":"quiz-pratiyogita-in-avm-school-nahan-nahan-news-c-177-1-ssml1028-190955-2026-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: एवीएन के विवान और सौम्य की जोड़ी ने जीती रेड रिबन क्विज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: एवीएन के विवान और सौम्य की जोड़ी ने जीती रेड रिबन क्विज
विज्ञापन
एवीएन स्कूल नाहन में प्रधानाचार्य के साथ जिला स्तरीय स्पर्धा जीतने वाले विद्यार्थी। संवाद
सचित्र--
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन(सिरमौर)। स्वास्थ्य विभाग सिरमौर की ओर से यूथ फेस्ट-2026 के तहत रेड रिबन क्विज प्रतियोगिता का जिलास्तरीय आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों की टीमों ने हिस्सा लिया। इसमें एवीएन सीनियर सेकेंडरी स्कूल नाहन के विद्यार्थियों विवान और सौम्य की जोड़ी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय नाहन के तत्वावधान में आयोजित प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों और युवाओं को एचआईवी/एड्स के प्रति जागरूक करना और स्वास्थ्य संबंधी सही जानकारी का प्रसार करना था। प्रतियोगिता में एवीएन स्कूल नाहन, एसवीएन स्कूल, अरिहंत स्कूल नाहन, करियर एकेडमी, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक छात्र विद्यालय और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक कन्या विद्यालय की टीमों ने भाग लिया।
प्रतियोगिता में विद्यार्थियों के बीच स्वास्थ्य एवं एचआईवी/एड्स से संबंधित विषयों पर ज्ञान और जागरूकता को लेकर कड़ा मुकाबला देखने को मिला। एवीएन स्कूल की टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान प्राप्त किया। विजेता टीम को स्वास्थ्य विभाग की ओर से तीन हजार रुपये की नकद राशि और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
एवीएन सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्रधानाचार्य केके चंदोला ने विजेता विद्यार्थियों विवान और सौम्य के साथ उनके मार्गदर्शक अध्यापक तुषार चौहान को बधाई दी। उन्होंने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों में ज्ञान बढ़ाने के साथ-साथ सामाजिक और स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता पैदा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।-- -- -- -- -
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन(सिरमौर)। स्वास्थ्य विभाग सिरमौर की ओर से यूथ फेस्ट-2026 के तहत रेड रिबन क्विज प्रतियोगिता का जिलास्तरीय आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों की टीमों ने हिस्सा लिया। इसमें एवीएन सीनियर सेकेंडरी स्कूल नाहन के विद्यार्थियों विवान और सौम्य की जोड़ी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय नाहन के तत्वावधान में आयोजित प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों और युवाओं को एचआईवी/एड्स के प्रति जागरूक करना और स्वास्थ्य संबंधी सही जानकारी का प्रसार करना था। प्रतियोगिता में एवीएन स्कूल नाहन, एसवीएन स्कूल, अरिहंत स्कूल नाहन, करियर एकेडमी, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक छात्र विद्यालय और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक कन्या विद्यालय की टीमों ने भाग लिया।
विज्ञापन
प्रतियोगिता में विद्यार्थियों के बीच स्वास्थ्य एवं एचआईवी/एड्स से संबंधित विषयों पर ज्ञान और जागरूकता को लेकर कड़ा मुकाबला देखने को मिला। एवीएन स्कूल की टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान प्राप्त किया। विजेता टीम को स्वास्थ्य विभाग की ओर से तीन हजार रुपये की नकद राशि और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
एवीएन सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्रधानाचार्य केके चंदोला ने विजेता विद्यार्थियों विवान और सौम्य के साथ उनके मार्गदर्शक अध्यापक तुषार चौहान को बधाई दी। उन्होंने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों में ज्ञान बढ़ाने के साथ-साथ सामाजिक और स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता पैदा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।