{"_id":"68a460e2c58ccf7729099725","slug":"pta-meeting-in-nahan-college-nahan-news-c-177-1-ssml1028-157517-2025-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: राजीव ठाकुर बने अभिभावक-शिक्षक संघ के अध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: राजीव ठाकुर बने अभिभावक-शिक्षक संघ के अध्यक्ष
विज्ञापन
नाहन कॉलेज में नवगठित पीटीए कार्यकारिणी। स्रोत: कॉलेज
सचित्र--
राजीव ठाकुर बने अभिभावक-शिक्षक संघ के अध्यक्ष
नाहन महाविद्यालय की आमसभा में गठित की कार्यकारिणी
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन(सिरमौर)। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नाहन में प्राचार्य डॉ. वीके शुक्ला की अध्यक्षता में अभिभावक-शिक्षक संघ की आमसभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सत्र 2025-26 के लिए नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।
इस नवीन कार्यकारिणी में राजीव ठाकुर को अध्यक्ष, नरेश कुमार तोमर को उपाध्यक्ष, प्रो. गोपाल भारद्वाज को सचिव, रूपिंद्र कौर को संयुक्त सचिव, जसवंत सिंह को कोषाध्यक्ष और नरेश कुमार को मुख्य सलाहकार चुना गया।
सभा में प्राचार्य डॉ. वीके शुक्ला ने महाविद्यालय में शैक्षणिक गुणवत्ता, छात्र हितैषी गतिविधियों और विकास संबंधी योजनाओं में पीटीए की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया। आमसभा में शैक्षणिक सत्र के लिए छात्रों के कल्याण, अधोसंरचना सुधार और शैक्षणिक उन्नयन के लिए गतिविधियों की रूपरेखा तैयार की गई।
विज्ञापन
-- -- संवाद