फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   program on aapdha in nahan college

Sirmour News: एनडीआरएफ ने कॉलेज छात्रों को सिखाए आपदा से राहत और बचाव के गुर

Fri, 31 Jul 2026 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jul 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
program on aapdha in nahan college
महाविद्यालय नाहन में ​शिविर में आपदा से बचाव को लेकर जानकारी देती टीम। स्रोत महाविद्यालय
-नाहन पीजी कॉलेज में 221 विद्यार्थियों को सीपीआर, सर्च एंड रेस्क्यू और प्राथमिक उपचार का दिया व्यावहारिक प्रशिक्षण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। आपदा के समय घबराने के बजाय सही निर्णय लेकर खुद और दूसरों की जान कैसे बचाई जाए, इसकी जानकारी शुक्रवार को डॉ. यशवंत सिंह परमार राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, नाहन के विद्यार्थियों को दी गई। राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) की 14वीं बटालियन, जसूर (नूरपुर) ने जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) सिरमौर के सहयोग से आपदा प्रबंधन, खोज एवं बचाव तथा प्राथमिक उपचार विषय पर जागरूकता एवं प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया। इसमें 221 विद्यार्थियों ने भाग लिया।
प्रशिक्षण शिविर में एनडीआरएफ के सब-इंस्पेक्टर अनिल सिंह, कांस्टेबल सब्बीर, विक्रम, पाटिल अमोल और नरेश कुमार ने विद्यार्थियों को विभिन्न प्रकार की प्राकृतिक एवं मानवजनित आपदाओं के दौरान अपनाई जाने वाली सावधानियों की जानकारी दी। प्रशिक्षकों ने सीपीआर (कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन) का व्यावहारिक प्रदर्शन करते हुए बताया कि हृदय गति रुकने, बेहोशी अथवा अन्य आपातकालीन परिस्थितियों में समय पर प्राथमिक उपचार देकर किसी व्यक्ति का जीवन बचाया जा सकता है।
विज्ञापन

इसके अलावा विद्यार्थियों को आग, भूकंप और बाढ़ जैसी आपदाओं के दौरान सुरक्षित निकासी, खोज एवं बचाव तकनीक, रक्तस्राव रोकने के उपाय तथा घायलों को सुरक्षित स्थान तक पहुंचाने के तरीकों का भी प्रशिक्षण दिया गया। शिविर में एनसीसी कैडेट्स, एनएसएस स्वयंसेवक, रोवर्स-रेंजर्स और भूगोल विभाग के विद्यार्थियों ने भी सक्रिय भागीदारी निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम के समापन पर डॉ. जय चंद ने एनडीआरएफ और जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस तरह के प्रशिक्षण विद्यार्थियों में आपदा के प्रति जागरूकता, सेवा भावना और सामाजिक उत्तरदायित्व का विकास करते हैं।

कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. विभव कुमार शुक्ला, डॉ. देवराज शर्मा, प्रो. भारती, आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के समन्वयक डॉ. जगदीश चंद, डॉ. जय चंद, प्रो. रजत, प्रो. संदीप, प्रो. दिव्या, प्रो. अनिल तथा एलए अनिल कुमार सहित अन्य शिक्षक उपस्थित रहे।-----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed