{"_id":"69ecc9a9b610ce58f806096a","slug":"program-in-nursing-padmavati-college-nahan-news-c-177-1-nhn1001-177246-2026-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: विश्व मलेरिया दिवस पर छात्राओं ने किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: विश्व मलेरिया दिवस पर छात्राओं ने किया जागरूक
विज्ञापन
माता पद्मावती नर्सिंग कालेज की छात्राएं मलेरिया को लेकर जागरूक करती हुई। स्रोत कालेज
-माता पद्मावती कॉलेज ऑफ नर्सिंग में विश्व मलेरिया दिवस मनाया
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। माता पद्मावती कॉलेज ऑफ नर्सिंग, नाहन में विश्व मलेरिया दिवस के अवसर पर विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस वर्ष विश्व मलेरिया दिवस की थीम मलेरिया को खत्म करने का संकल्प अब हम कर सकते हैं। अब हमें करना ही होगा रही।
इस अवसर पर कॉलेज की बीएससी. नर्सिंग चतुर्थ वर्ष की छात्राओं ने डॉ. वाईएस परमार मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, नाहन में जाकर मरीजों, तीमारदारों तथा आमजन को मलेरिया की रोकथाम, बचाव एवं जागरूकता के बारे में शिक्षित किया। छात्राओं ने मलेरिया के लक्षण, मच्छरों से बचाव के उपाय, साफ-सफाई का महत्व तथा समय पर उपचार की आवश्यकता पर जानकारी दी।
कॉलेज परिसर में विश्व मलेरिया दिवस के उपलक्ष्य में पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें कॉलेज की सभी कक्षाओं के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विद्यार्थियों ने अपने रचनात्मक पोस्टरों के माध्यम से मलेरिया से बचाव और स्वच्छ वातावरण के महत्व का संदेश दिया।
विज्ञापन
कॉलेज प्रशासन ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम समाज में स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में सामुदायिक स्वास्थ्य के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करना भी रहा।
माता पद्मावती कॉलेज ऑफ नर्सिंग भविष्य में भी इसी प्रकार के जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित करता रहेगा।
संवाद